ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सभापति पवन सूर्यवंशी की निगरानी में हो रहा है निर्माण कार्य

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा/परासिया:  लोक निर्माण विभाग के सभापति पवन सूर्यवंशी के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की बहुत ही महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत कायाकल्प योजना से पूरे शहर में रोडो का निर्माण कार्य कराया जा रहा है इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 11 में मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना के अंतर्गत सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जोकि पूर्णता गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जा रहा है कार्य को प्रारंभ करने के पूर्व ठेकेदार के द्वारा एक लैब का निर्माण कराया गया जिसमें संपूर्ण सामग्री जो उपयोग में लाई जा रही है उसकी टेस्टिंग कराई गई है मिक्स डिजाइन करवाया गया उसके पश्चात कार्य प्रारंभ किया गया है निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के सभापति पवन सूर्यवंशी के द्वारा निगरानी में किया जा रहा है साथ ही नगरपालिका के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की निगरानी में कार्य को कराया जा रहा है ठेकेदार ने भी अपनी एक टेक्निकल टीम रखी है जिसमे अनुभवी इंजिनियर कार्य करवा रहे हैं तथा गुणवत्ता का ध्यान दिया जा रहा है ताकि गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो इसके लिए जो भी तकनीकी निर्देश है उन सभी निर्देशों का पालन ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है रोड निर्माण के पश्चात जो कायाकल्प योजना के अंतर्गत टीम का गठन किया गया है

जोकि भोपाल और जबलपुर से टीम आकर इसका निरीक्षण करेगी उसी आधार पर रोड की गुणवत्ता मापी जाएगी इसी तरह अब जो भी निर्माण कार्य नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कराए जाएंगे वह सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराए जाएंगे मुझे बताने में बहुत हर्ष हो रहा है कि इस तरह के गुणवत्तापूर्ण कार्य हमारे शहर के लिए एक उपलब्धि है माननीय मुख्यमंत्री जी का सभापति पवन सूर्यवंशी के द्वारा धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया कि उन्होंने इतनी महत्वकांक्षी योजना को हमारे शहर के कायाकल्प करने के लिए जो योजना लाई है वह निश्चित ही शहर के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसीलिए नगरपालिका के समस्त कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों की निगरानी में सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण कराए जा रहे हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button