ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News उचित मूल्य दुकान को लेकर वार्ड वासियों ने अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

लखनादौन: उचित मूल्य दुकान वार्ड क्रमांक तीन में संचालित दुकान एवं संचालक ब्रजेश राय को यथास्थिति रखे जाने एवं वार्ड क्रमांक तीन एवं चार के समस्त वार्ड वासियों ने एसडीएम से आग्रह करते हुए यह कहा कि वार्ड क्रमांक तीन लखनादौन का संचालन ब्रजेश राय के द्वारा संचालित किया जाना चाहिए एवं उनके द्वारा किसी प्रकार का वाद विवाद नहीं है एवं किसी प्रकार का आरोप प्रत्यारोप नहीं है इनसे हम समस्त वार्डवासी पूर्ण रूप से संचालन बृजेश राय से संतुष्ट हैं हम वार्ड वासियों को अभी वर्तमान में ऐसा पता चला है कि अन्य व्यक्ति के द्वारा संचालित कर स्थान परिवर्तन किया जा रहा है जो कि वार्ड क्रमांक तीन एवं चार के उपभोक्ता हम मजदूर वर्ग के हैं यदि स्थान परिवर्तित किया जाता है तो अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है हम वार्डवासी आपसे ऐसी स्थिति को रोकने हेतु आपसे आग्रह करते हैं पूर्व से विवादित रहे किसी अन्य व्यक्ति को संचालन दिया जा रहा है जो कि हम वार्डवासी इसकी घोर निंदा करते हैं और पूर्व में हमें इनके द्वारा बहुत ही प्रताड़ित किया गया है फिर बही स्थिति बनने जा रही हैं फिर उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना सुनिश्चित ही होगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button