उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News डीजे पर नाच गाने के साथ किया अंतिम संस्कार

रिपोर्टर आरिफ अली झांसी उत्तर प्रदेश

झांसी कस्बा समथर में भारत की अखंडता एवं प्रभुता को बनाए रखने के लिए महाराणा प्रताप के वंशज लोहा पीटा समाज के लोग सदियों से पुरानी परंपरा का निर्वहन करते नजर आ रहे हैं समथर नगर में पानी की टंकी के पास लोहा पीटा समाज के कुछ लोग काफी समय से रह रहे हैं उसी में से फूल सिंह 80 वर्ष का अचानक निधन हो गया उनके परिवार तथा लोहा पीटा समाज के द्वारा एक ऐसा कार्य किया की चर्चा का विषय बना हुआ है फूल सिंह की शव यात्रा में बैंड बाजे डीजे की धुन गमगीन गाने पर महिलाएं नृत्य करती नजर आ रही हैं वही नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना के द्वारा इस दुख की घड़ी में फूल सिंह के परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाई गई है चेयरमैन के इस कार्य की नगर में प्रशंसा हो रही है तथा चर्चा का विषय बना हुआ है महाराणा प्रताप के लिए लोहा पीटा समाज ने घर में दीपक न जलाने खाट पर न सोने की खाई थी कसम आज भी उस परंपरा को यह लोग निभा रहे हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button