उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कौशाम्बी जिले में स्वछता अभियान की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है सरकार की नितियों पर पानी फेरने पर बाज नहीं आ रहे अधिकारी

रिपोर्ट दीपू गौतम कौशाम्बी उत्तर प्रदेश

गांव के छोटे छोटे बच्चे पानी में हिलकर जाते है स्कूल जिम्मेदार मौन योगी सरकार के स्वच्छता अभियान को जिम्मेदार लगा रहे पलीता नही है शासन का डर चायल क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी ग्राम के चौराहे पर रहता है गन्दगी का अंबार जो बीमारियों को देता है दावत चौराहे पर इस कदर पानी भरा हुआ है कि देखकर आप बता नही सकते कि ये रोड है या नाली या छोटी नदी है गांव के नन्हे-मुन्हे बच्चे इस गन्दी नालियों के पानी से होकर जाते है स्कूल जिम्मेदार आखिर मौन क्यों क्या ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी नही है या विभागीय अधिकारियों की कोई जिम्मेदारी नही है ये सीन उस चौराहे की है जो मनौरी चायल मेन रोड को जोड़ती है जहां दिन भर में कई अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है लेकिन नजर नही पड़ती या फिर नजर फेर ली जाती है गांव के लोगो का कहना है कि ग्राम प्रधानपति से कई बार शिकायत की है लेकिन उनके कान में जूं तक नही रेंगती पानी के साथ साथ चौराहे पर ही कूड़ादान के लिए चारदीवारी बनाई गई है लेकिन जब से बनी है आज तक सफाई नही हुई जिसका आँखों देखा हाल आप फोटो में देख सकते है प्रधान का कहना है, कि ट्रैक्टर की व्यवस्था आप लोग करो तब कूड़ा निकलवाएंगे आखिरकार इस गन्दगी को लेकर क्या है मंशा प्रधान की या बीमारियों का जखीरा गांव में खोलना चाह रहे है गांव के लोगो ने इस भारी समस्या से दुखी होकर जिलाधिकारी महोदय कौशाम्बी व जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button