उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News काशी के घाटों पर घूमने वाले पर्यटकों को अब नहीं लगेगी धूप, 100 करोड़ से लगेगा

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  काशी के घाटों पर घूमने वाले पर्यटकों को अब तीखी धूप नहीं झुलसाएगी। गंगा किनारे के समस्त 84 घाटों पर शेड लगाए जाएंगे। इसके लिए 100 करोड़ बजट का प्रस्ताव बनाया गया है। प्रदेश कैबिनेट की बैठक में पर्यटन विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। ऐसे में पर्यटक धूप व छांव का आनंद उठा सकें काशी में पर्यटक इसकी सांस्कृतिक धरोहर, गंगा और अर्द्धचंद्राकार घाटों को देखने के लिए आते हैं, लेकिन अधिकांश घाटों पर छाया की व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से गर्मी में आने वाले पर्यटकों को तीखी धूप झुलसा देती है। इसके मद्देनजर पर्यटन विभाग ने 100 करोड़ लागत से काशी के समस्त 84 घाटों पर शेड लगवाने का प्रस्ताव तैयार किया है, ताकि पर्यटकों को राहत मिल सके। इसके लिए विभाग ने 100 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा था। कैबिनेट की मीटिंग में प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। पर्यटन अधिकारियों के अनुसार रविदास घाट का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। नए अस्सी घाट की तर्ज पर रविदास घाट बनेगा। इस समय रविदास घाट से क्रूज का संचालन हो रहा है। उस लिहाज से रविदास घाट पूरी तरह से तैयार नहीं है। यहां वाहन खड़ा करने और अन्य सुविधाओं का काफी अभाव है। आश्रम से सटे रविदास घाट पर रोक के चलते यहां काम शुरू नहीं हो पा रहा था। हालांकि हाईकोर्ट से लगी रोक भी हटा ली गई है। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आर रावत के अनुसार काशी में पर्यटकों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराने पर ध्यान दिया जा रहा है। इसका नजीता रहा कि काशी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button