पंजाबब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News कैबिनेट मंत्री सरदार चेतन जोड़ा सिंह माजरा द्वारा ड्रोन से छिड़काव की शुरूआत

ब्यूरो चीफ रविंदर कुमार पटियाला पंजाब

पंजाब के कैबिनेट मंत्री सरदार चेतन सिंह जोड़ा माजरा ने फसलों पर आधुनिक तकनीक से स्प्रे करने के लिए ‘पंजाब ड्रोन यात्रा 2023’ की शुरुआत समाना से अपने हाथों से ड्रोन उड़ा कर की। सती मंदिर धर्मशाला में कृषि विभाग समाना के मुख्य अधिकारी डॉ. सतीश चौधरी और सिंजेंटा पेस्टीसाइड कंपनी के प्रीमियम बिजनेस पार्टनर केवल कृष्ण मित्तल के नेतृत्व में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री जोड़ा माजरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस मौके पर उनके साथ हरजिंदर सिंह मिंटू, अग्रवाल धर्मशाला कमेटी के प्रधान डॉ. मदन मित्तल, जीवन बघरोल, कृषि अधिकारी पटियाला जपिंदर सिंह गिल, डी.एम. उत्तर-1 करणवीर नागपाल, डॉ. कांति त्यागी, डीएम उत्तर-1 दीपक उपविजा, बी.एम. लुधियाना विनोद सिंह, टी.एम. पटियाला कांति शर्मा, टी.एम. नाभा जगसरन, टी.एम. राजपुरा मनप्रीत सिंह और सती मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पवन शास्त्री, पी.ए. गुरदेव सिंह टिवाणा, गुलजार सिंह विर्क, अमरदीप सिंह मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए जोआमाजरा ने कहा कि अब समय आधुनिक तकनीक से खेती करने का है। उन्होंने कहा कि आज कृषि विभाग के सहयोग से सिंजेंटा कंपनी ने पंजाब के समाना से ड्रोन से फसलों पर छिड़काव शुरू कर दिया है, इससे पैसे और पानी की बचत होगी और समय भी कम लगेगा. उन्होंने कहा कि किसानों को दवाओं का परीक्षण कर छिड़काव करना चाहिए। द्वारा ड्रोन से छिड़काव की शुरूआत की !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button