Uttar Pradesh News भारतीय किसान यूनियन तोमर संगठन ने विशाल चौधरी व सन0 वर त्यागी को बड़ा पदभार देकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी

रिपोर्टर इंतजार चौधरी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
आज 01-08-2023 को शाम 7.30 बजे भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारियों ने प्रवेज एडवोकेट राष्ट्रीय विधिक सलाहकार के आवासीय कार्यालय पर एक सभा का आयोजन करके विशाल चौधरी सभासद को युवा जिला महामंत्री व सनव्वर त्यागी को पुरकाजी नगर प्रभारी बनाए जाने के उपलक्ष मे मिठाई बांटकर खुशियां मनाई भारतीय किसान यूनियन तोमर संगठन ने विशाल चौधरी व सन0 वर त्यागी को बड़ा पदभार देकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी पुरकाजी आज भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विशाल चौधरी सभासद निवासी पुरकाजी को जिला नगर महामंत्री युवा मोर्चा व सनव्वर त्यागी को नगर प्रभारी पुरकाजी बनाए जाने के उपलक्ष में परवेज एडवोकेट राष्ट्रीय विधिक सलाहकार के आवासीय कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया और सभा के आयोजन के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशियाँ जाहिर की। वही सभा के दौरान प्रवेज एडवोकेट राष्ट्रीय विधिक सलाहकार ने कहा कि पुरकाजी से भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक पदाधिकारी जिला कमेटी में और एक पदाधिकारी पुरकाजी नगर कमेटी में मनोनीत करके यूनियन को और भी ज्यादा मजबूत कर दिया गया है जिससे कि मजलूम,शोषित, पीड़ित, व किसान मजदूर की आवाज बुलंद करके हक इंसाफ दिलाने की लड़ाई अब और भी मजबूती से लडी जाएगी, दोनों पदाधिकारी पहले भी दूसरे पदों पर रहकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के लिए संघर्ष करते रहे हैं और गरीब मजदूर किसानों की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहे हैं, विशाल चौधरी और सनव्वर त्यागी को उनकी प्रतिष्ठा के अनुरूप पद व सम्मान देकर पुरकाजी में यूनियन को और भी मजबूती मिलेगी, वही युवा प्रदेश प्रभारी मनीष मास्टर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन तोमर ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो किसानों मजदूरों पीड़ितों की लड़ाई ईमानदारी के साथ हमेशा लड़ता आया है और बड़े से बड़े गंभीर जनहित के मुद्दों को बेबाक तरीके से उठाकर सफलता हासिल की है, 
वही मंडल महासचिव राशिद अली ने कहा कि दोनों पदाधिकारी कर्मठ मेहनती और लगन शील है और यूनियन को दिन प्रतिदिन और भी मजबूत करेंगे, वहीं रब्बान मलिक नगर अध्यक्ष पुरकाजी ने कहा कि दोनों पदाधिकारी 24 घंटे जनहित किसान मजदूर के मुद्दों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें, और विशाल चौधरी जिले में यूनियन को मजबूत करें तो वही सनव्वर त्यागी पुरकाजी की नगर टीम को जोड़कर चले। ब्लॉक प्रभारी कोमल शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विशाल चौधरी सभासद ने कहा कि वह किसान मजदूर मजलूम की आवाज हमेशा मजबूत तरीके से उठाते रहेंगे और यूनियन को पूरे जिले में मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे और उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर जी का बहुत आभार व्यक्त किया और सनव्वर त्यागी ने कहा कि वह पुरकाजी के यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को एक धागे में पिरो कर मोतियों की माला बनाने का कार्य करेंगे और यूनियन को मजबूती प्रदान करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की इच्छा के अनुसार और नीति के अनुसार कार्य करते रहेंगे। और दोनों ने पदाधिकारियों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने और विश्वास पर खरा उतरने की बात कही। इस मौके पर प्रवेज एडवोकेट राष्ट्रीय विधिक सलाहकार, मास्टर मनीष युवा प्रदेश प्रभारी, राशिद अली मंडल महासचिव, रब्बान मलिक नगर अध्यक्ष,जावेद सलमानी युवा नगर अध्यक्ष ,गुड्डू प्रधान जावेद बाबर प्रतिनिधि कय्यूम वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, कोमल शर्मा ब्लॉक प्रभारी, सलमान एडवोकेट, समोद कुमार, शेर अली,मौहम्मद अहमद,आलम,अहसान चौधरी विशाल चौधरी सभासद युवा जिला महामंत्री व सनव्वर त्यागी नगर प्रभारी पुरकाजी आदि पदाधिकारी व सभी पत्रकारों को सम्मान दिया गया परवेज आलम एडवोकेट के निवास पर भारतीय किसान यूनियन तोमर संगठन की ओर से बड़ी खुशी मिली आज कस्बे में और समझा खुशी में सभी संगठन कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया !


Subscribe to my channel