ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News अटल भूजल जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

अटल भूजल योजना पखवाड़े के अंतर्गत चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत दिनऊ एवं सगरबारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के संबंध में सेक्टर प्रभारी दशरथ प्रसाद धनुषधारी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित अटल भूजल योजना का उद्देश्य भूजल स्तर को बढ़ाना है जिसके अंतर्गत भूजल पखवाड़े का आयोजन किया गया इसके अंतर्गत हाई स्कूल सगर बारा में स्कूली बच्चों के साथ अटल भूजल में उपयोग किए जाने वाले यंत्रों का प्रदर्शन किया गया एवं स्कूली बच्चों को प्रैक्टिकल कर यंत्रों की बारीकियों के बारे में बताया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राघवेंद्र सिंह परमार के द्वारा जल की महत्वता को बताते हुए बताया गया कि अगर हमने जल को सुरक्षित नहीं किया तो आने वाले भविष्य में बहुत बड़ी त्रासदी देखने को मिलेगी अगर हम जल की दिशा और दशा को परिवर्तित कर दें तो अनुपयोगी जल को भी हम उपयोग में ला सकते हैं हमारे नहाने का पानी अपनी किचन गार्डन में उपयोग कर उसका सदुपयोग किया जा सकता है और पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है साथ ही साथ हमारी दैनिक दिनचर्या में उपयोग होने वाले जल का उपयोग उतना ही करें जितनी हमें आवश्यकता है कार्यक्रम में उपस्थित श्री हरनारायण यादव, श्री रघुवीर राजपूत, श्री सुनील रजक जनपद सदस्य नगरी,श्री बच्चा यादव सरपंच प्रतिनिधि दिनऊ,कुँ. जयवती कुशवाहा जल मित्र ,श्री हरीश प्रताप सिविल इंजीनियर, श्री विनय अहिरवार हाइड्रो लिस्ट,श्री राजेश कुमार अहिरवार प्रभारी प्राचार्य,श्री लक्ष्मण प्रसाद बुनकर एवं स्कूली बच्चे कार्यक्रम में शामिल रहे !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button