ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News भागवत कथा ज्ञानयज्ञ व धार्मिक उत्सव की तैयारिया पूर्ण, अधिकमास मे कथा श्रवण हेतू अवश्य पधारे – स्वामी श्रीविष्णुप्रपन्नाचार्यजी महाराज

रिपोर्टर दीपक तिवारी देवास मध्य प्रदेश

देवास जिले के नगर नेमावर। मॉ नर्मदा का नाभि स्थल व तपोनिष्ठ भूमि श्रीबालमुकुन्द सेवाश्रम व अन्नक्षेत्र नेमावर मे श्रीमद्जगदगुरू स्वामी श्रीविष्णुप्रपन्नाचार्यजी महाराज के मंगलानुशासन मे 3 अगस्त से प्रारंभ होने वाली श्रीमद्भागवत कथा की तैयारिया पूर्ण हो गई। कथा श्रवण हेतू अनेक संतजन आश्रम मे पधारने लगे। आयोजन समिति के ओमप्रकाश मालू , डॉ. मोहन कोठारी, प्रवीण धूत ने बताया कि परम पवित्र पुरूषोतम मास मे गया पीठाधिश्वर श्रीमद्जगदगुरू श्रीवेंकटेश प्रपन्नाचार्यजी महाराज के श्रीमुख से 3 अगस्त से कथा श्रवण का सोभाग्य मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि पुरूषोतम मास मे अपने धर्मगुरू के सानिध्य मे कथा श्रवण का अवसर मिलने पर स्वामी श्रीविष्णुप्रपन्नाचार्यजी महाराज के अनेक प्रांतो के अनुयाई सातो दिवस रूककर कथा श्रवण करेंगे। सतवास, लोहारदा, कांटाफोड, कन्नौद, नेमावर, हरदा, इंदौर के भक्तों मे विशेष उत्साह है। कथा स्थल पर अनेक संतजन भी पधारने लगे है। स्वामीजी ने समिति के भक्तों द्वारा बहुत कम समय मिलने के बाद भी त्वरीत गति से किए कार्य की सराहना की। सभी वेष्णवजन नियमित कथा श्रवण करे। कथा के अलावा प्रातः प्रतिदिन ठाकुरजी की सहस्त्रनाम अर्चना होगी। रंगेश बियाणी, राजेश होलानी, जगदीश बिंदल, संजय गुप्ता, गौरव बाल्दी, मनोज तापडिया, प्रमोद गटटानी ने बताया कि 10 हजार श्रद्धालुओं के श्रवण हेतू भव्य पांडाल तैयार हो गया है। रविन्द्र धूत ने बताया कि आवश्यकता होने पर पांडाल की क्षमता का तुरंत विस्तार कर दिया जायेगा।
चित्र 1 -कथा पांडाल की व्यवस्था को देखते हुए स्वामीजी व संतजन

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button