उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कुएं में बकरा निकालने के चक्कर में उतरा था किसान, जहरीली गैस से हुई मौत

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई   बकरे को निकालने के लिए किसान कुएं में उतर गया था | इसी दौरान जहरीली गैस के कारण उसकी हालत बिगड़ गई | ग्रामीणों ने उसे निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया | हरदोई जिले में कुएं में गिरे बकरे को निकालने के लिए उतरे किसान की हालत बिगड़ गई | किसी तरह उसे निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है | जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बरौना निवासी सतनू उर्फ़ सियाराम 50 वर्ष खेती करते थे | उनके मकान के सामने ही एक कुआं है | इस सूखे कुएं में मंगलवार सुबह 9:00 बजे उनका बकरा गिर गया था | बकरे को निकालने के लिए वह भी कुएं में उतर गए | इसी दौरान जहरीली गैस के कारण उनकी हालत बिगड़ गई | ग्रामीणों ने उन्हें निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button