IC News and Media House Private Limited


खेलब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News विधायक कप कबड्डी खेल प्रतियोगिता संपन्न

रिपोर्टर संतोष बसोड झाबुआ मध्यप्रदेश

पेटलावद- खेल ओर युवा कल्याण विभाग द्वारा विधानसभा क्षैत्र 195, पेटलावद में श्री विजय सलाम जिला खेल अधिकारी के मार्गदर्शन में व विधायक श्री वालसिंह मेड़ा की मंशानुसार विधायक कप कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय मंडी प्रांगण पेटलावद में किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री वालसिंह मेड़ा विधायक पेटलावद, श्री सुरेश मुथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेटलावद, श्री हनुमंत सिंह डाबड़ी दरबार, श्री विक्रम मेड़ा जिला पंचायत सदस्य, श्री हीरालाल डाबी पूर्व जनपद अध्यक्ष, श्री मन्नालाल हामड़ विधायक प्रतिनिधी,श्री अग्निनारायण राठौर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारंगी, श्री हर्षवर्धन सिंह राठौर युवा कांग्रेस सारंगी, श्री जावेद लोधी आदि उपस्थित रहे, सर्वप्रथम सभी सम्माननीय अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की श्री वालसिंह मेड़ा विधायक महोदय द्वारा सभी खिलाड़ियों को सम्बोधन करते हुए कहा सभी बच्चे पढ़ाई भी ठीक से करे और साथ साथ अपने दैनिक जीवन में नियमित एक घंटा खेल के लिए दे जिससे आप शारीरिक ओर मानसिक रूप से स्वस्थ रहोगे ओर पढ़ाई में भी मन लगेगा खेल में भी आप अपना कैरियर बना सकते ओर खूब पढ़ो ओर खूब खेलो ओर अपने माता पिता, स्कूल, जिले का नाम रोशन करो मेरी आप सभी को शुभकामनाएं , इसी के साथ प्रथम बालिका वर्ग का मैच परिचय प्राप्त कर करवाया गया !

प्रतियोगिता में विधानसभा क्षैत्र की 20 टीम बालक वर्ग ओर 6 टीम बालिका वर्ग की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सेदारी की विजेता टीम के रूप में बालक वर्ग में प्रथम स्थान रोटला (रामा), द्वितीय स्थान युवा कबड्डी क्लब पेटलावद, तृतीय स्थान उमरकोट रही व बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कालीदेवी (रामा), द्वितीय स्थान सीएम राइज विद्यालय पेटलावद व तृतीय स्थान शा. उमावि करवड़ रही सभी विजेता टीमों को पुरुष्कार राशि, ट्राफी, मैडल, प्रमाण पत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया, प्रतियोगिता का सफल आयोजन में श्री संभव गामड़ खेल शिक्षक शा. उमावि करवड़, श्री दीपक देवड़ा खेल शिक्षक शा. हाई स्कूल बोलासा, श्री सोमसिंह डामर खेल शिक्षक शा. उमावि सारंगी, हिमाशु मुनिया,शुभम अमलियार, संजय बारिया, कालूसिंह अमालियार, सुनिल अमलियार आदि युवा कबड्डी क्लब पेटलावद के खिलाड़ियों का सहारनिय सहयोग रहा अंत में श्री हेमराज गणावा ग्रामीण युवा समन्वयक पेटलावद द्वारा सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button