Uttar Pradesh News तालाब में हाथ-पैर धोते समय हुआ हादसा, डूब कर दो मासूमों की मौत, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
बिलग्राम, हरदोई जनपद हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तकिया गांव में दो मासूम तालाब में डूब गए | सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी | तकिया निवासी मोहम्मद आलम 12 वर्ष पुत्र यूसुफ और इरवान 9 वर्ष पुत्र साबिर तालाब के पास घास काटने के लिए गए थे | घास काटने के बाद दोनों तालाब में हाथ पैर धोने लगे | इसी दौरान इरवान तालाब में गिर गया | उसे डूबता देख मोहम्मद आलम ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी तालाब में डूब गया | दोनों को डूबता देख मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी | बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए | इसके बाद कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी | घटना की जानकारी पर बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक धर्मदास अनिरुद्ध मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है |


Subscribe to my channel