ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News निवाड़ी विधानसभा में जनता की पहली पसंद बने मीरा यादव दीप नारायण सिंह यादव पूर्व विधायक_

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

टीकमगढ़  समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राम कुमार यादव ने बताया निवाड़ी जिले के चारों तरफ जनता की पहली पसंद बने दीप नारायण सिंह यादव। भारतीय जनता पार्टी के राज में जनता परेशान है। महंगाई चरम सीमा पर है। बेरोजगारी दिन पर दिन बढ़ रही है। गरीब किसान अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर नौकरी का सपना देखते हैं। लेकिन सरकार छात्र नौजवान विरोधी है। पटवारी पेपर मैं जो घोटाला हुआ है। उससे आम जनता को सीख मिली है। निवाड़ी जिले में केवल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का विकास हुआ है। मध्य प्रदेश सरकार हर महीना कर्ज लेती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का विकास दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। निवाड़ी जिले की जनता भारतीय जनता पार्टी के राज से जनता ऊब चुकी है। दीप नारायण सिंह यादव के पुत्र दीपांकर यादव लगातार क्षेत्र में सक्रिय बने हुए हैं। और लोगों का भारी प्यार स्नेह मिल रहा है। जैसे ही दीपांकर यादव का गांव वालों को पता चलता है। भारी संख्या में युवाओं के द्वारा उनका माल्यार्पण करके ढोल नगाड़ों के साथ पूरे गांव में सम्मान और स्वागत जगह-जगह पर किया जा रहा है। दीपांकर ऑफ मून भैया की बढ़ती हुई युवाओं में लोकप्रियता को देखकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों दल सदमे में आ गए है। दीपांकर यादव जहां जाते हैं वहां पर युवाओं में जोश भरते नजर आते हैं। और सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताते है। इसी मोदी सरकार ने आम जनता को 15 ,15 लाख रुपए देने का वादा किया था । बुलेट ट्रेन का सपना दिखाया था। हर साल दो करोड़ नौकरी का वादा किया था। भारतीय जनता पार्टी के नेता झूठ बोलते हैं।क्या वह वास्तव में आम जनता को मिला है। यह सरकार चुनावी टाइम पर झूठे सपने दिखा कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। जनता समझ चुकी है। इस बार एसटी एससी ओबीसी सभी जातियों ने मन बना लिया है। निवाड़ी जिले की जनता खुशहाली और तरक्की का रास्ता दीप नारायण सिंह यादव को ही मानती है। सभी समाज के लोग दीप नारायण सिंह यादव को जिताने के लिए तैयार हैं। निवाड़ी में रचेंगे इतिहास। मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी जीत निवाड़ी जिले से समाजवादी पार्टी की होगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, नीतीश रजक, गोविंदास पाल, मनोहर लाल अहिरवार, प्रदीप यादव, रविंद्र सिंह सेंगर, आदि उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button