Uttar Pradesh News अवैध निर्माण रुकवाने के लिए आमरण अनशन पर बैठी महिलाएं।

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश
नौतनवा प्रतिनिधि महराजगंज। नौतनवा तहसील परिसर में सोमवार को महिलाएं आमरण अनशन शुरू कर दिया। निर्माण नहीं रुकने के लिए एक ही परिवार की महिलाओं ने यह कदम उठाया। महिलाओं के अनुसार विवादित भूमि पर स्टे होने के बाद भी विरोधी निर्माण करा रहे हैं उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने समझाया लेकिन महिलाएं नहीं मानी और अनशन पर बैठी रही नौतनवा क्षेत्र के महुवा नम्बर एक टोला गोपालापुर की रहने वाली ज्ञानमती ने कहा कि किसी से फरियाद नहीं सुनी तो परिजनों के साथ तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठी हूं न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं कराया जा रहा है गांव में ही निजी भूमि पर गांव के हीक्ष कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्ज़ कर निर्माण शुरू कर दिया है जबकि न्यायालय से स्थगन आदेश मिला है आरोप है कि आदेश का अनुपालन कराने के बजाय राजस्व कर्मी की मिली भगत से निर्माण कराया जा रहा है बार बार अधिकारी से अनुरोध करती है लेकिन किसी ने नहीं सुनी ज्ञानमती ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद निर्माण प्रशासन की ओर से बन्द नहीं कराया गया परिजनों के साथ आमरण अनशन पर बैठी हूं विरोधी की ओर से धमकी दी जा रही है आरोप है कि स्थगन आदेश के बाद प्रशासन ने निर्माण नहीं रुकवाया और विपक्षियों ने छत लगवा दिया गया।


Subscribe to my channel