Uttar Pradesh News रायबरेली शिवगढ़ पुलिस के सहयोग से पुश्तैनी भूमि व कुआं तथा रास्ता बंद कर देने के विरोध में एक पीड़ित परिवार उप जिला अधिकारी कार्यालय के सामने अनशन पर बैठ कर न्याय की गुहार लगा रहा है।

रिपोर्टर सलमान रायबरेली उत्तर प्रदेश
रायबरेली बताते चलें कि, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली मजरे रायपुर निवासी सोमनाथ पुत्र स्वर्गीय राम रामफेर ने गांव के ही दबंग प्रतिपक्षी गण 1शाहिद अली पुत्र नूर मोहम्मद 2 नूर जहां पत्नी शाहिद अली 3 वाहिद अली पुत्र शाहिद अली 4 अलविदुन पुत्री शाहिद अली, पर आरोप लगाया है कि, मकान के चारों ओर मुस्लिम संप्रदाय के मकान है जो आए दिन जाति सूचक शब्द व भद्दी भद्दी गालियां दिया करते हैं। तथा शिवगढ़ थाना व गुमावा चौकी की मिलीभगत से मेरे पुश्तैनी कुआं व रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। तथा जबरन कूड़ा डालते हैं। जिसकी शिकायत कई बार की गई। कुआं पुराना होने के कारण प्रार्थी के पिता के नाम से गांव सभा द्वारा जीर्णोद्धार भी हुआ था। सभी पानी पीते थे परंतु विपक्षी गणों के कारण जल दूषित कर दिया गया तथा आए दिन दबंग जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। जिसकी शिकायत भी कई बार हल्का लेखपाल से लेकर उप जिलाधिकारी तक की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। जबकि उप जिलाधिकारी के न्यायालय मे वाद लंबित है। फिर भी दबंग प्रतिपक्ष गण जमीन पर कब्जा कर व पुलिस की मिलीभगत से मानसिक यातना दे रहे हैं। जब तक मेरी समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता तब तक हमारा परिवार अनशन पर बैठा रहेगा। मामले में एसडीएम राजित राम गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, वो तहसील में उपस्थित नहीं थे नायाब तहसीलदार द्वारा पीड़ित को सुना गया है, और समस्या के निदान हेतु आश्वासन दिया गया है, जिस पर अनशन समाप्त हो गया है, एक टीम गठित कर दी गई है, जो मौके पर जाएगी पीड़ित की समस्या का निराकरण होगा।


Subscribe to my channel