Uttar Pradesh News क्षेत्र के गांव मोहनपुर के निकट सूचना पर गश्त के दौरान पुलिस ने पांच पशु चोर बदमाशों को छोटा हाथी व अन्य वाहन, मोटी नकदी तथा 315 बोर के तमंचे समेत पकड़कर चालान कर दिया है। साथ ही पशु खरीदने वाले से पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्टर नवरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश
चांदपुर मार्ग पर स्थित गांव मोहनपुर सिद्धपीठ के निकट सोमवार की देर रात करीब एक बजे सूचना मिलने पर पुलिस गश्त के दौरान पांच पशु चोर बदमाशों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए चोरों के पास से एक छोटा हाथी, एक पिकअप वाहन, एक बाइक, एक पारदर्शी डिब्बे में एक मोबाइल व 23 हजार रुपये की नकदी, एक पारदर्शी डिब्बे में 28500 रुपये, एक पारदर्शी डिब्बे में 72 हजार रुपये, एक पारदर्शी डिब्बे में 27 हजार रुपये, एक पारदर्शी डिब्बे में 34,500 रुपये व एक 315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। पूछताछ के दौरान चोरों ने पुलिस को अपने नाम शहबाज पुत्र अकरम, आसिम पुत्र छुन्नू, अकरम पुत्र यामीन निवासीगण जमीरुद्दीन अथाई, थाना नूरपुर के गांवड़ी पनियाला निवासी सरताज पुत्र मुर्तजा व हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर तिगरी निवासी मौहम्मद साजिद पुत्र इकरार बताए है पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार चोरी के पशुओं को खरीदने वाले सलीम से पूछताछ की जा रही है।


Subscribe to my channel