उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News “विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की”

रिपोर्टर फरमान खान गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

लोनी तहसील में आज विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एनएचएआई,पीडब्लूडी,जलनिगम,प्रदूषण,जीडीए, नगरपालिका,खाद्य निरीक्षक,राजस्व विभाग के साथ कि बैठक में एनएचआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से दिल्ली सहारनपुर मार्ग की जर्जर हालत पर नाराजगी जताई विधायक ने कहा एक सफ्ताह में आपसी समन्वय बनाकर मार्ग को दुरुस्त करे और 24 घंटे में गढ्ढा मुक्त करे! जिम्मेदार कंपनी को ब्लैकलिस्ट करे! वही विधायक ने पीडब्ल्यूडी और नगरपालिका को बरसात में क्षतिग्रस्त हुए सभी अधीन मार्गों को 1 सफ्ताह में गड्डा मुक्त करने को कहा, लोनी विधायक ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को कहा प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए कि नगरपालिका के नाले का पानी दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर न आएं इसके लिए विशेषज्ञों की राय लेकर नाला निर्माण हो या अन्य व्यवस्था दुरुस्त की जाए, जीडीए को विधायक ने अवैध कॉलोनियों व अतिक्रमण पर सख्ती से पेश आने को कहा जिससे लोनी को जाममुक्त व अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सकें। वहीं भूमाफियाओं से संबंधित विषयों व सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर लोनी के सर्वांगीण विकास के सभी प्रोजेक्टों को तय समय में पूरा कराने हेतु उपजिलाधिकारी अरुण दीक्षित को निर्देशित किया। साथ ही विधायक ने बाढ़ पीड़ित किसानों व नागरिकों को मुआवजा से संबंधित मामलों को युध्दस्तर पर निपटाने को कहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button