ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News बिजावर में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल का जोरदार स्वागत

आम आदमी पार्टी ने बुंदेलखंड के बिजावर में पदयात्रा कर दिखाई ताकत

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

श्री राम निवास मंदिर से शुरू हुई आम आदमी पार्टी की पदयात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया नगर भ्रमण

बुंदेलखंड से लिखी जाएगी मध्य प्रदेश में बदलाव की नई इबारत: आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल

मध्य प्रदेश में लोग भाजपा और कांग्रेस से नाराज, अबकी बार आम आदमी पार्टी को जनता देगी मौका: रानी अग्रवाल
बिजावर 1 अगस्त  बुंदेलखंड के दौरे पर निकलीं आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष छतरपुर के बिजावर पहुंची जहां आप कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी ने बिजावर में अपनी ताकत दिखाई। प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल की अगुवाई मे आप की परिवर्तन यात्रा श्री राम निवास मंदिर से प्रारंभ हुई और कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर का भ्रमण किया। खराब मौसम के बाद भी कार्यकर्ताओं का हुजूम परिवर्तन यात्रा में नजर आया। पूरे नगर में पदयात्रा करते हुए फिर कारवां जटाशंकर की ओर रवाना हुआ। बिजावर में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कई वर्तमान और पूर्व जनपद सदस्यों, सरपंच और अलग अलग राजनीतिक पार्टियों के लोगों को सदस्यता दिलाई। आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता अब परिवर्तन चाहती है। जनता भाजपा और कांग्रेस से परेशान हो चुकी है। प्रदेश में जनता को आम आदमी पार्टी के तौर पर एक विकल्प मिला है और अबकी बार जनता आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताएगी। पदयात्रा में आप की प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह और आप के प्रदेश सचिव अमित भटनागर भी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button