ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News बिजावर को मिली आईटीआई की सौगात,कैबिनेट में मिली मंजूरी

विद्या​र्थियों में दौड़ी खुशी की लहर, विधायक ने जताया आभार

रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश

बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू के अथक प्रयासों के बाद बिजावर को एक और बड़ी सौगात मिली है। बताया गया है कि जल्द ही बिजावर में नवीन आईटीआई की स्थापना होगी और इस कार्य को कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है। यह खबर सामने आने के बाद से बिजावार सहित संपूर्ण क्षेत्र के विद्या​र्थियों में उत्साह का माहौल है और उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं कैबिनेट में मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विद्या​र्थियों द्वारा उन्हें आईटीआई की आवश्यकता से अवगत कराया गया था जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री ​शिवराज सिंह चौहान से बात की और मांग पत्र सौंपा। उक्त मांग पत्र को संज्ञान में लेकर स्थानीय विद्या​र्थियों की मांग को जायज मानते हुए यह प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया और समस्त कैबिनेट की सहमति से बिजावर में नवीन आईटीआई को मंजूरी मिल गई है। विधायक ने बताया कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस आशय की जानकारी है। गृहमंत्री के मुताबिक संपूर्ण मध्यप्रदेश में कुल 6 नवीन आईटीआई स्थापित किए जाने की मंजूरी मिली है, जिनमें 114 प्र​शिक्षकीय और 66 प्रशासकीय पदों का सृहन किया जाएगा। इस कार्य के लिए 2580 लाख का वित्तीय प्रावधान है तथा 9487.20 लाख का अनावर्ती व्यय किया जाएगा। विधायक ने बताया कि बिजावर में शीघ्र ही नवीन आईटीआई स्थापना की कवायद शुरू हो जाएगी और यहां के छात्र-छात्राओं को अब आईटीआई की ​शिक्षा हेतु अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि बिजावर में नवीन आईटीआई स्थापित होने की खबर लगते ही विद्या​र्थियों में उमंग का माहौल है। वहीं विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने मुख्यमंत्री ​शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय आभार व्यक्त किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button