Uttar Pradesh News कूड़े की तरह फेंके गए पगड़ी और साफा को लेकर BHU के छात्र – छात्रओं में आक्रोश

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी 1 अगस्त 2023 काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित कला संकाय राधाकृष्णन सभागार के पास दीक्षांत समारोह के समय छात्र-छात्राओं की आन बान शान का अनुभव कराने वाला पगड़ी और साफा का किस तरह से अनादर किया जा रहा है। यह बीएचयू पहुंच कर देखा जा सकता है। लगभग हजारों की संख्या में पगड़ी और साफा कूड़े की तरह फेंका हुआ है। खुले आसमान में होने के कारण धीरे-धीरे पगड़ी और साफा खराब हो रहा है। छात्रों ने इस तरफ से फेंके गए पगड़ी और साफा को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है और इसकी शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, जिलाधिकारी, पीएमओ कार्यालय, बीएचयू प्रशासन को भी अवगत कराने की बात कही है। बीएचयू के छात्र इष्ट देव पांडे ने बताया कि दीक्षांत समारोह हो रहा था उस समय कला संकाय में पगड़ी और साफा के लिए बच्चे काफी दूर-दूर से आ रहे थे लेकिन पगड़ी नहीं मिलने के कारण उदास होकर यहां से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं का सपना होता है कि वह पगड़ी और साफा पहन कर अपनी डिग्री ले। इस पल को लोग कैमरे में कैद करने और अपने स्मृति में संजोने के लिए काफी मेहनत करते हैं। तब जाकर यह सौभाग्य मिलता है।
यह सभी छात्र छात्राओं के लिए अविस्मरणीय रहता है। वहीं सत्यवीर सिंह ने कहा कि जिस तरह से पगड़ी और साफे को खुले आसमान के नीचे फेंका गया है। वह धीरे-धीरे खराब हो रहा है। यह पगड़ी और साफा जिन बच्चों को दिया जाता है, उनसे पैसा भी लिया जाता है और बीएचयू प्रशासन भी इन पगड़ी और साफा को लेने के लिए पैसा ही देता होगा। एक प्रकार की यह बीएचयू प्रशासन की घोर लापरवाही है। इसकी जहां तक निंदा किया जाए कम है। उन्होंने आगे बताया कि जब दीक्षांत समारोह होने वाला था उससे पहले बच्चों को पगड़ी और साफा नहीं मिल रहा था। जिसको लेकर हम लोगों ने बीएचयू सिंह द्वार पर धरना प्रदर्शन भी किया था, परंतु उस समय यह कह कर छात्र – छात्राओं को वापस कर दिया जा रहा था कि अभी हम लोगों के पास पगड़ी और शाखा उपलब्ध नहीं है। इस बात की शिकायत हम लोग ऊंचे अस्तर पर करेंगे।


Subscribe to my channel