ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News भारतीय किसान संघ ने किसानों की मांगों को लेकर की बैठक, 24 अगस्त को जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव

 ब्यूरो चीफ नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश

शिवपुरी :  बड़ी खबर शिवपुरी जिले के बैराड़ से हैं जहां आज बैराड़ नगर की कृषि उपज मण्डी से है जहां पर आज मगंलवार की दोपहर करीब दो बजे भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष श्री ब्रजेश धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा एमएसपी घोषित कर दिया जाता है लेकिन उसमें से सिर्फ 2 फीसदी किसानों द्वारा खरीद हो पाती है और व्यापारियों द्वारा एमएसपी से कम दामों में फसलें खरीदते हैं इसी समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ ने आज मंडी प्रांगण में बैठक का अयोजन किया है साथ ही आगामी 24 अगस्त को जिला मुख्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिससे किसान हित में एमएसपी पर फसलों की खरीद कराए जाने को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसको लेकर आज से भारतीय किसान संघ द्वारा तहसील बैठकें शुरू कर दी है भारतीय किसान संघ की इस बैठक में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष श्री ब्रजेश धाकड़, तहसील अध्यक्ष राजकुमार रावत, जिला कोषाध्यक्ष योगेश वर्मा बैराड़ तहसील मंत्री शीशपाल यादव जैविक खाद अध्यक्ष केशव सिंह यादव, तहसील उपाध्याक्ष राजेन्द्र सिंह धाकड़ ग्राम जौराई, उपाध्यक्ष गणेश धाकड़ बूढ़धा, पत्रकार सतीश धाकड़, पत्रकार आदेश बालौठिया, मोहनलाल कुशवाहा जितेंद्र रावत पत्रकार सुनील शर्मा, सहित अन्य भारतीय किसान संघ कार्यकर्ता ओर नगर के वरिष्ठ और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे !

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button