उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आज टूंडला के मुहल्ला गाँधी टोला में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सी एच सी अधीक्षक डॉ कृति गुप्ता की देखरेख में हुआ सम्पन्न

शिविर में कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ कृति गुप्ता ने बताया कि आज के दौर में आई फ़्लू के मरीजों की संख्या दिन व दिन बढ़ रही हैँ बच्चों सहित बुजुर्ग,महिलाओं सहित सभी को उक्त वायरल ने चपेट में ले लिया है।कल भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारीओं ने मुझे नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की कहने पर आज टूंडला नगर के पांच मुहल्लों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है जिनमे लोगों को आई फ़्लू सहित कई अन्य बीमारिओं का भी उपचार कराया जा रहा है।
स्वास्थ शिविर में पहुंचे भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि समूचे जनपद में आई फ़्लू के बड़ते मरीजों को देखते हुए कल मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर नगर के प्रत्येक वार्डों में नेत्र चिकित्सकों की टीम पहुंचाने एवं नेत्र परीक्षण एवं बुखार,उल्टी दस्त जैसे घातक बीमारिओं का समुचित उपचार लोगों को मिले बहुत से लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल पर जाने में असमर्थ है उनको उनके नजदीक लगे शिविरों के माध्यम उपचार मिलेगा हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दिए गए निर्देशानुसार प्रदेशवासिओं को बीमारियों से निजात मिले इसके लिए हर सम्भव प्रयास होने चाहिए। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संयोजक निर्माण विभाग सुशील पोनियां, नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला,नेत्र चिकित्सक डॉ सुनील पवार,डॉ राजेश कुमार, डॉ संतोष सिंह,संजय परमार, लोकेश जादौन,आदित्य प्रताप,सुभाष डोबाल, गगन गुप्ता,आशा कार्यकत्री मौजूद रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button