उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन।

रिपोर्टर नामित कुमार सिंघल बिजनौर उत्तर प्रदेश

नजीबाबाद स्थित जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय में जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया। साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में बारिश से गिरे मकान को प्रधानमंत्री आवास योजना से बनवाने, दिव्यांग व्यक्ति का राशनकार्ड न बनाये जाने, एक नव विवाहित महिला को ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट कर घर निकाले जाने आदि की समस्याएं रखी गई। इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया। कुछ गंभीर समस्याओं के निराकरण हेतु भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ब्लाक प्रमुख नजीबाबाद तपराज सिंह देशवाल और तहसीलदार नजीबाबाद प्रभा सिंह से उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा जिला सदस्य कमल सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगनेश कुमार, भाजपा मंडल महामंत्री कपिल कुमार, भाजपा मंडल संयोजक दिनेश राजपूत, भाजपा बूथ अध्यक्ष रेशमा रानी, भाजपा बूथ अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, शाहिद,ममतेश रानी,बालकिशन राजपूत, सुरेशपाल, पोपेंदर सिंह,राजू सिंह सैनी,छोटी देवी,संदीप शर्मा,सरदार हरदेव सिंह,बनिता देवी, लोकेंद्र सिंह व रुपेश कुमार आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button