ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News नगर कांग्रेस कमेटी रतननगर की बैठक आमजन समस्या निवारण केंद्र रतननगर में नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीना “मनोनीत पार्षद” के संयोजन में संपन्न हुई ।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

बैठक की अध्यक्षता नगर के वरिष्ट कांग्रेस नेता छगनलाल चौधरी द्वारा की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ट कांग्रेसी भँवर अली सिक्का व विशिष्ट अतिथि नगर कांग्रेस कमेटी के सक्रिय कार्यकर्ता व पद्दधिकारी यगेन्द्र जोशी थे ।

1 – कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानीय अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी व समाज सुधारक ज्योतिबा फूले व संविधान निर्माता डॉ भीवराव अम्बेडकर के चित्रों पर धूप-बत्ती प्रज्वलित कर की गई तत्पश्चात गत्त बैठक की पुष्टि सर्व सम्मति से की गई ।

2 – बैठक में उपस्थित सम्मानीय सदस्यों द्वारा मणिपुर राज्य में वँहा के आदिवासियों पर हो रहे सुनियोजित अत्याचार व हिंसा के लिए गहरी चिंता प्रकट की गई । वंहा की दो आदिवासी महिलाओं के साथ दिनाँक -04/05/2023 को घिनोने व दरिंदगी युक्त शर्मनाक कृत्य पर भी चिंता प्रकट की । इस संबंध में निष्पक्ष जाँच करवाने के क्रम में एस.आई.टी. का गठन करवाने व हाई एंपावर्ड कमेटी का गठन करवाने सहित वँहा की उत्तरदायी राज्य सरकार को बर्खास्त करवाते के सम्बंध में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भिजवाने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया ।

3 – क़स्बा रतननगर में लंबे समय से विधुत सप्लाई व्यवस्था गड़बड़ाई हुई हैं । सक्षम अधिकारीयो द्वारा विधुत यंत्र को सुधारने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं जिस से क़स्बे की आमजनता गर्मी व वर्षा काल मे भारी परेशानियों का सामना कर रही हैं !
जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक जोधपुर व अधीक्षण अभियंता चूरू को विधुत तंत्र सुधरवाने (सिस्टम इम्प्रोमेन्ट) के लिए जनहीत में ज्ञापन दिये जाने के लिए संयोजक किरोड़ीमल मीना मनोनीत पार्षद को सर्व सम्मति से अधिकृत किया गया ।

4 – मुख्यमंत्री बज़ट घोषणा की अनुपालना में रतननगर क़स्बे में 6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 28 सड़को का वर्चुअल शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिनाँक 15/07/2023 को किया जाने पर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया गया साथ ही रतननगर क़स्बे में भाजपा मंडल की चैयरमैन सुश्री निकिता गुर्जर द्वारा शिलान्यास समारोह के दौरान अम्बेडकर भवन में दिए गए धन्यवाद भाषण के उस हिस्से की निंदा की गई जिसमें उन्होंने 6 करोड़ रुपये की सड़कें स्वीकृति करवाने का श्रेय स्थानीय विधायक राजेन्द्र राठौड़ को दिया । उक्त ग़लत उद्घोषणा/ भाषण की उस गैरजिम्मेदाराना उद्घोषणा के लिये निकिता गुर्जर के खिलाफ सर्व सम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया ।

5 – नगरपालिका प्रशासन को पूर्व में दिनाँक 05/06/2023 व 12/06/2023 को नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जनहीत के लिए उठाई गई 7 मांगो पर अब तक कोई कार्यवाही नही करने के लिए नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ सर्व सम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया । गन्दे पानी की निकासी के स्थाई समाधान के लिए पिछले 2 वर्ष से स्वीकृत डिग्गिया वार्ड नं.7-9 व वार्ड नं.19 का निर्माण नगरपालिका प्रशासन द्वारा राजनीतिक षड्यंत्र के तहत अब तक नहीं करवाना, सफ़ाई व्यवस्था के चार्ज ऑन बनाये जाने के बावजूद भी सफ़ाई व्यवस्था के लिए ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले स्वीकृत 60 सफ़ाई कर्मचारियों के स्थान पर 20-30 सफ़ाई कर्मचारियों का काम करना भुगतान पूरे 60 कर्मचारियों का उठाना व काम करने वाले सफ़ाई कामगारों को कम वेतन देना आदि अनियमिताये नगरपालिका प्रशासन व ठेकेदारों की मिलीभगत से होने व इस कार्य में भारी भृष्टाचार होने , नगर के विभिन्न चौराहों पर हाई मास्क लाइट 1करोड़ 30 लाख रुपयों की लागत से लगाई गई जिसमें भी नगरपालिका प्रशासन व ठेकेदार की मिलीभगत से करीब 90 लाख रुपए का घोटाला/भृष्टाचार होने का अंदेशा है जिसकी जाँच नगरपालिका प्रशासन व स्वायत शासन विभाग के सक्षम अधिकारियों से इस महा घोटाले की जांच भृष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से करवाने की मांग लगातार की जा रही हैं लेकिन सक्षम एजेंसियों द्वारा अबतक कोई कार्यवाही नहीं कि गयी हैं । ऐसी स्थिति में जनहित के अनेक मुद्दों को लेकर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ 29/08/2023 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किए जाने का निर्णय भी सर्व सम्मति से लिया गया। बैठक में वरिष्ट कांग्रेसी पार्षद जगनाराम मेघवाल , पार्षद पूर्णमल रैगर , मनोनीत पार्षद आज़म चौहान , वरिष्ट कांग्रेसी कार्यकर्ता राधेश्याम कटारिया , दुर्गाराम कटारिया , झाबरमल मीना , राजेश कुमार अग्रवाल , मोहम्मद सादिक़ मणियार , बनवारी लाल जांगिड़ , गिरधारी लाल मीणा , रफ़ीक़ चेजारा , महेश कुमार जाट व पूर्व पार्षद डालूराम नायक आदि पार्टी कार्यकर्ता,पद्दधिकारी व कांग्रेस के वरिष्ट जन शामिल थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button