ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

Uttar Pradesh News कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री पर सागर जिलें की अन्देखी करने का लगाया आरोप।

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने जिले के प्रभारी मंत्री अरविन्द भदौरिया पर सागर जिलें की अनदेखी करने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री होने के बावजूद मंत्री अरविन्द भदौरिया का ध्यान सागर जिले की ओर नही है जिसका स्पष्ट प्रमाण हैं कि सागर जिलें में अवैध कारोबारियों,अपराधियों,भू-माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का बोलवाला हैं। उन्होंने कहा कि सागर प्रवास पर आये जिले के प्रभारी मंत्री से सागर जिलें सहित नरयावली विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के बीमा राशि से वंचित सभी किसानों को बीमा रशि का वितरण कराने के साथ ही जिलें के लोंगो को आस थी कि वह जिलें की विगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों,अवैध शराब,जुआ, सट्टा,गाँजा के फलफूल रहे कारोबार सहित पटवारियों के स्थानांतरण करने व उन्हें निरस्त करने की समीक्षा कर दोषियों पर कार्यवाही करने के साथ ही नरयावली विधान सभा क्षेत्र के ग्वारीपुरा कुड़ारी गांव में खनन माफियाओं द्वारा आदिवासी समुदाय के शमशान की जमीन पर अतिक्रमण व अवैध उत्खनन कर शवों को खोद कर ले जाने तथा शहर की सीमा से लगे ग्राम पगारा के अनेकों आदिवासी परिवारों की पट्टे की जमीनों पर किये गये अवैध कब्जे तथा भोले भाले लोगों को गुमराह कर शासन के नियम- निर्देशों के विपरीत जाकर जमीनों की खरीद -बिक्री आदि की समीक्षा करना भी मंत्री श्री भदौरिया ने उचित नही समझा जिससे भाजपा सरकार के सबका साथ सबका विकास दावे खोखले साबित हुए हैं। जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button