Uttar Pradesh News चार दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की गंगा में मिली लाश, सनसनी

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी 1 अगस्त 2023 लंका थाना के सामने घाट स्थित परमहंस आश्रम के पास गंगा नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। मृतक की शिनाख्त पटेल नगर कालोनी निवासी अंजनी कुमार वर्मा (४७) के रूप में हुई। मंगलवार की सुबह कुछ लोग गंगा की तरफ गए तो शव देखा। थोड़ी देर में मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद लंका थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेने के साथ ही जरूरी कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस के अनुसार अंजनी काफी दिनों से बीमार था। उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थी। ऐसे में अवसादग्रस्त हो गया था। चार दिन से घर से लापता था। लंका थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

Subscribe to my channel