ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Uttar Pradesh News भदोही की नई एसपी बनीं डॉ. मीनाक्षी कात्यायन,2014 बैच की आईपीएस हैं, डॉ. अनिल कुमार का हुआ चंदौली ट्रांसफर

रिपोर्टर गुरफान खान भदोही उत्तर प्रदेश

भदोही जनपद की नई पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन होंगी। भदोही के एसपी डॉ. अनिल कुमार का चंदौली स्थानांतरण कर दिया गया है। देर रात यह आदेश जारी किया गया। आपको बता दें कि डॉ. मीनाक्षी कात्यायन 2014 बैच की आईपीएस हैं। वर्तमान में पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर थी।भदोही की नई पुलिस कप्तान डॉ. मीनाक्षी कात्यायन का जन्म 1982 में हुआ था। वह मूल रूप से झारखंड की रहने वाली हैं। उन्होंने एमबीबीएस किया है। वह 2014 बैच की आईपीएस हैं। वर्तमान में पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर थीं। बताया जाता है कि डॉ. मीनाक्षी की गिनती तेज तर्रार पुलिस अफसरों में की जाती है।डॉक्टर अनिल कुमार का लंबा समय भदोही जनपद में बीता। उन्होंने निर्विवाद अपना कार्यकाल भदोही में पूरा किया है। उनको पुलिस अधीक्षक चंदौली के पद पर भेजा गया है। डॉक्टर अनिल कुमार बाहुबली विजय मिश्रा पर कार्रवाई ,पुलिस व्यवस्था को बेहतर से बेहतर करने, महिला संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहे हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button