ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

Rajasthan News चुनावों को देखते हुए ABVP महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय पदयात्रा निकालने जा रही है.

रिपोर्टर बीरेंद्र सिंह गुर्जर करौली राजस्थान

प्रदेश में गहलोत सरकार के खिलाफ ‘न्याय पदयात्रा’ निकालेगी ABVP, हुश्यार मीना बोले- ‘राजस्थान में जंगलराज चरम पर’

चौक टीम, जयपुर। राजस्थान में चुनावों को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय पदयात्रा निकालने जा रही है. यह यात्रा 3 अगस्त से 10 अगस्त तक करौली जिले से जयपुर तक आयोजित होगी. ABVP के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार सिंह मीना ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में राजस्थान में आ रहे लगातार महिला उत्पीड़न के मामले, भ्रष्टाचार के मामले, पेपर लीक के मामले , बेरोजगारी हो या गुंडाराज सभी मामलों ने कहीं न कहीं राजस्थान की जनता का हाल बेहाल कर रखा है. इतने अति आवश्यक मुद्दे होने के बावजूद भी राजस्थान सरकार कोई भी सकारात्मक दिशा की ओर काम नहीं कर रही. राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान आज देश का सबसे बड़ा प्रदेश बन गया है. एनसीआरबी के डाटा के अनुसार, राजस्थान महिला अपराध बलात्कार में पूरे राष्ट्र में अग्रणी है, एक आंकड़े के अनुसार राज्य में प्रतिदिन 18 रेप केस दर्ज होते हैं. इसके साथ ही रेप के आंकड़े में राजस्थान में सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है. दुनिया के नक्शे में वीर भूमि की पहचान रखने वाले राज्य की स्थिति निंदा जनक है. स्वयं राजस्थान पुलिस की जून 2023 में जारी रिपोर्ट के अनुसार 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ 2.79% रेप की वारदात में वृद्धि हुई है. छोटी बच्चियों के साथ ऐसी घटनाएं 13% बड़ी है. वह 10 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ 2023 में 848 ऐसी घटनाएं रजिस्टर हुई है. साथ ही राजस्थान में हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में है, एबीवीपी ने पहले दिन से ही मुखर होकर विद्यार्थियों की आवाज उठाई व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान व भविष्य की बाजी लगाकर भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ कई बार प्रदेश व्यापी आंदोलन किए हैं, राजस्थान में हुई प्रतियोगिता पर परीक्षाएं जिनमे REET, JEn, RAS, SI, पटवारी लाइब्रेरियन ग्राम विकास अधिकारी फायरमैन आदि के पेपर लीक में मुख्यमंत्री का ही गिरोह शामिल है. इन्हीं सब मुद्दों को लेकर युवाओं के प्रश्नों को राजस्थान सरकार तक पहुंचाने एवं राजस्थान के सभी युवाओं एवं विद्यार्थियों की सरकार की लापरवाही के कारण जिन-जिन को तकलीफ और यातना जेलनी पड़ी है. उन सभी युवाओं व महिलाओं को न्याय दिलाने हेतु एक बड़ा आंदोलन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजस्थान द्वारा आयोजित होने जा रही हैं. जिसमें 3 अगस्त, 2023 से 10 अगस्त 2023 करौली से प्रारंभ होकर कुडगांव, गंगापुर, पिपलाई, लालसोट, तुंगा, बस्सी व घाट की घुनी के रास्ते राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर तक न्याय पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय मंत्री होशियार सिंह मीणा ने बताया कि राजस्थान में जंगलराज चरम पर है. हाल ही में कुछ दिनों पहले कांग्रेस सरकार के मंत्री ने विधानसभा में बयान दिया था कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है अगर बलात्कारियों हो रहा है तो हम क्या कर सकते हैं और कांग्रेस सरकार के मंत्री महेश जोशी के पुत्र ने महिलाओं के साथ बलात्कार किया उस पर FIR तक राजस्थान में दर्ज नहीं होती. ऐसे उदाहरण पेश करते हैं कि यह सरकार कितनी अपराध के प्रति जागृत है. उन्होने आगे कहा कि 13 जुलाई 2023 को करौली में एक अनुसूचित जाति की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार होता है. उस पर तेजाब डालकर उसे कुएं में फेंक दिया जाता है फिर जोधपुर विश्वविद्यालय में घटना होती है. बाड़मेर में घटना होती है और जोधपुर के ओसियां में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना जिसमें परिवार के 4 सदस्यों को जिंदा जला दिया जाता है. ऐसी घटनाएं राजस्थान में आम हो गई है. इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पदयात्रा करौली से जयपुर करने जा रहा है. जिससे समाज का जन जागरण हो व सभी की मांगे सरकार व राज्यपाल तक पहुंचे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button