उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News इंदिरापुरम में अस्पताल के बाहर बिजली के पैनल में लगी आग
फंसे 10 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

रिपोर्टर फरमान खान गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के न्याय खंड में स्थित एमीकेयर अस्पताल के बाहर लगे बिजली पैनल में सोमवार मध्य रात्रि करीब दो बजे आग लग गई। आग लगने के कारण धुआं अस्पताल में भर गया। जिसकी वजह से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर रात करीब दो बजे अग्निशमनकर्मी वैशाली से दो गाड़ियां मौके पर लेकर पहुंचे। अस्पताल में आइसीयू से चार और जनरल वार्ड में भर्ती बच्चों समेत 10 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया। स्टाफ व डॉक्टरों को भी निकाला गया। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर पूर्ण रूप से काबू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि एफएसओ वैशाली कुंवर सिंह समेत मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।


Subscribe to my channel