ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News नगरपालिका चौमूँ में ईओ जितेन्द्र मीणा को हटाने के लिए भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता का धरना जारी

तिरंगा लाइटो की ख़रीद में हुए घोटाले में लिप्त ईओ जितेंद्र मीणा को हटाने के लिए तहसीलदार को दिया ज्ञापन

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

नगरपालिका चौमूँ में तिरंगा लाइटो की ख़रीद में हुए घोटाले में सस्पेंड किए गये ईओ जितेंद्र मीणा को बिना जॉच पूर्ण हुए ही पुनः ईओ के पद पर पदस्थापित करने को लेकर भाजपा पार्षद और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत के नेतृत्व में दिया जा धरना प्रदर्शन तिरंगा लाइटो में हुए घोटाले की विभागीय जॉच पूर्ण नही होने तक ईओ जितेंद्र मीणा को सस्पेंड किए जाने को लेकर प्रतिदिन अनिश्चितकाल के लिए प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नगरपालिका के सामने धरना दिया जाएगा। धरने के उपरांत तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। दिनांक 1 अगस्त, 2023 नहीं सहेगा राजस्थान के चलते धरना स्थगित रहेगा, तत्पश्चात धरना यथावत जारी रहेगा। इस मोके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सोनी, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, महामंत्री मोहन लाल यादव, प्रवक्ता मुकेश जांगिड़, पार्षद बाबूलाल यादव, गजेंद्र यादव, राहुल शर्मा, सुनील अग्रवाल, किशोर गंगवाल, बाबूलाल सैनी, संदीप शर्मा, राहुल बागड़ा, पूर्व पार्षद कुंदन सिंह शेखावत, प्रहलाद टेलर, धर्मेंद्र बंजारा, सुरेश सैनी, आलोक जांगिड़ , मुकेश जाँगिड, सुवालाल सेनी, अनीश सेनी, राजेंद्र प्रजापत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे तथा सभी ने अपने विचार व्यक्त किए।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button