Rajasthan News विधायक रामलाल शर्मा किया चीथवाड़ी में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
विधायक शर्मा ने जेसीबी चलाकर किया कार्य का शुभारंभ, 2 किमी लंबी सड़क के निर्माण में होंगे 56 लाख रुपये खर्च

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान
चौमू विधायक रामलाल शर्मा ने ग्राम पंचायत चीथवाड़ी में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास गोलाडा की ढाणी में शिला पट्टिका का अनावरण कर किया। सार्वजनिक निर्माण विभाग से चंदवाजी सड़क से आमेर सीमा तक बनने वाली 2 किमी लंबाई की सड़क निर्माण कार्य में 56 लाख रुपये की लागत आएगी। विधायक रामलाल शर्मा ने सड़क कार्य का शुभारंभ जेसीबी मशीन चलाकर किया। शिलान्यास समारोह में पहुँचे विधायक रामलाल शर्मा का ग्रामवासियों ने माला एवम् साफ़ा पहनाकर स्वागत किया और सड़क निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा ये सड़क दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने का काम करेगी और आने वाले समय में आमजन के लिये यातायात सुगम होगा। इस मोके पर फल सब्ज़ी मंडी चौमूँ पूर्व अध्यक्ष दिनेश गोरा, चीथवाड़ी सरपंच चौथमल जाट, जेतपुरा सरपंच सुरेश गुलिया, सरपंच प्रतिनिधि मुकेश डागर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कालूराम बड़बड़वाल, भाजयूमों बाँसा अध्यक्ष नानुराम पीपलोदा, कालूराम देवंदा, धन्नाराम डागर, देवीसहाय देवंदा, सुणीलाल देवंदा, अर्जुन देवंदा, नारू देवंदा, किशोर देवंदा, सोहन गोलाडा, कैलाश गोलाडा, कल्याण डागर, राजु जिनजवाडीया, मदन फ़ोज़ी, भीवाराम डागर, प्रकाश डागर, लालाराम गोलाडा, गोपाल, उकार, कल्याण, अर्जुन, रामकुमार, गोपाल गोलाडा, शंकर गोगोरिया, सोहन देवन्दा, प्रकाश ढबास सहित सेकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel