Rajasthan News नागर फिटनेस क्लब में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

रिपोर्टर सुमित कुमार बैरवा दौसा राजस्थान
बैरवा आज 30. जुलाई 2023 को नागर जिम ,जीवनधारा ब्लड बैंक व कल्पतरू ब्लड बैंक एवं लायंस क्लब कोहिनूर के संयुक्त तत्वाधान मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक नीरज नागर ने बताया की रक्तदान शिविर मे 163 यूनिट रक्तदान की गई। नीरज नागर ने रक्तदान के फायदे बताए कि तनाव कम होता है।भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार होता है। नेगेटिव भावनाओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।एक स्वस्थ हृदय और संवहनी प्रणाली ,अक्सर ब्लड डोनेट करने से ब्लड प्रेशर और दिल के दौरे का जोखिम कम होता है। आयुषी विजय ने कहा कि रक्तदान महादान होता है…धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। फिर भी बहुत सारे जिनको अभी अभी रक्तदान करने से डर लगता हैं, तो हमारा कृतव्य हैं कि हम उन्हें जागरूक करे। इस अवसर पर रक्तवीर व मीडिया कर्मी सुमित कुमार बैरवा को उपहार देकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर चतर सिंह बासड़ा प्रदेश सचिव कांग्रेस,श्श्रीरीमती गीता खटाना पूर्व जिला परिषद् सदस्य ,पारुल विजय, श्वेता गोयल, इंदिरा बैरवा अध्यक्ष नगरपालिका, आयुषी विजय संरक्षक लायंस क्लब, सचिव ममता शाहरा, कोषाध्यक्ष नेहा व्यास, प्रीति सेठी, अनिल नागर,धर्म सिंह बिवाई,पूरन लाल बैरवा,जयसिंह बैरवा,गौरा देवी पाटन,लाला राम बैरवा ब्लॉक अध्यक्ष,नरेश बाबूजी, माही गुर्जर, पीयूष झालानी, विकास गुर्जर, रहीश खान, जीतू रावत, खेमराज सोडाला,राजकुमार शर्मा, रविंद्र बैरवा एडवोकेट पूरण मल बैरवा, महेन्द्र जारवाल, दिनेश नागर, सन्नी रेसवाल, महेन्द्र पाडला, टिंकू जारवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
Subscribe to my channel