Punjab News गुरुवार को तिकोनिया पार्क तहसील सदर फैजाबाद (अयोध्या) उप्र. में कोरी समाज पर होने वाले अत्याचार के विरोध में देश व प्रदेश के कई संगठनों ने वहां पहुंचकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में भाग लिया।

रिपोर्टर शिव कुमार अमृतसर पंजाब
इसी बीच NKKS ज्ञान सभा की टीम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कोरी समाज एवं एससी, एसटी, ओबीसी पर हो रही अनेक घटनाओं जैसे .
● एमबीबीएस छात्र शैलेंद्र शंखवार कोरी की छुआछात के चलते आत्महत्या
● पवन कमलवंशी कोरी की संदिग्ध हत्या
● मूँछ रखने पर जितेंद्र मेघवाल की हत्या
●मनीषा बाल्मीकि की रेप के बाद हत्या
जैसी घटनाओं को लेकर NKKS ज्ञान सभा कानपुर एवं अयोध्या टीम के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रामपाल नागवंशी कोरी जी की अगुवाई में संपूर्ण टीम ने वहां बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए धरना प्रदर्शन सफल बनाया।
मौजूदा साथी :-राष्ट्रिय कोषाध्यक्ष पूजा कमल कोरी, प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष रामपाल नागवंशी कोरी,प्रदेश उपाध्यक्ष नीता देवी कोरी, जिला अध्यक्ष कानपुर अंजू कमल कोरी,जिला सचिव कानपुर राहुल कोरी, पंकज आज़ाद कोरी, अनुज कमल कोरी, हर्स कुमार,प्रदेश सचिव पवन कोरी,अयोध्या NKKS टीम रंजीत कोरी, राजबहादुर कोरी ,समर बहादुर कोरी, सचिन कोरी, सौरभ कोरी, हिमांशु कोरी, प्रभात कोरी,डॉक्टर रंजीत निषाद, विजय पटेल (अपना दल एस) आदि शामिल हुए।

Subscribe to my channel