छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News क्रेशर संघ अकलतरा द्वारा ग्राम किरारी में पौधरोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 विधायक, डीएफओ, एडीएम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर  अकलतरा विकासखंड ग्राम किरारी में आज अकलतरा विधायक श्री सौरभ सिंह के मुख्य आतिथ्य में क्रेशर संघ अकलतरा द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में रोजगार गांरटी योजना के तहत इंदिरा उद्यान नर्सरी अकलतरा में तैयार किये गये 1 हजार पौधों का लगभग 4 एकड़ क्षेत्र में रोपण किया जाएगा। यह पौधे वन विभाग द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। इस दौरान अकलतरा विधायक श्री सौरभ सिंह व डीएफओ श्री दिनेश पटेल ने आंवला और अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने शीशम का पौधे का रोपण किया। इसके साथ यहां अन्य जनप्रतिनिधि, क्रेशर संघ के सदस्यों ने पौधारोपण किया। अकलतरा विधायक श्री सौरभ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमे अधिक से अधिक पौधरोपण कर उसकी रक्षा करनी चाहिए। आज बिना पौधे के हमारा पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। जगह जगह सूखा और ग्लोबल वार्मिग की समस्या हो रही है।

इसके लिए हम अधिक से अधिक पौधरोपण करते हुए पर्यावरण को बचाएं ताकि आने वाले पीढ़ी का भविष्य में अच्छा पर्यावरण मिल सके। पौधारोपण के लिए उन्होंने क्रेशर संघ को बधाई दी। वनमंडलाधिकारी श्री दिनेश पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है। बिना वृक्षों के पर्यावरण का वजूद संभव नहीं हैं। जो आप पौधरोपण कर रहे है उनका देखरेख भी करें ताकि अगले वर्ष हम और बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर सकें। अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि आज सबसे आवश्यक है पर्यावरण व जलवायु को ठीक रखना। विकास जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। आदमी स्वस्थ है तो

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button