IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे लगाए गए पौधे

 महात्मा गांधी नरेगा एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अभिसरण से आंवला, आम, करंज, अर्जुन, नीम, हल्दू के रोपे गए पौधे

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर 27 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में वृक्षमाला नदीतट संरक्षण अभियान के तहत जिले के अकलतरा विकासखण्ड के सोनादुला ग्राम पंचायत से बहने वाली लीलागर नदी के किनारे वृक्षारोपण किया गया है। यह वृक्षारोपण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना व वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाते हुए अभिसरण के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें आंवला, आम, करंज, अर्जुन, नीम, हल्दू के पौधे रोपे गए हैं। पौधरोपण होने से नदी के आसपास चारों ओर हरियाली छाएगी और नदी के साथ ही आसपास के क्षेत्र में जल संरक्षण एवं जल संचय होगा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल ने बताया कि कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले में वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान की विभिन्न गतिविधियों को चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में मानसून के दौरान पौधरोपण की गतिविधि चलाई जा रही है। जिससे एक ओर नदी तट किनारे पौधरोपण होने से हरियाली छाएगी साथ ही किसानों की मिट्टी का कटाव नहीं होगा तो दूसरी ओर महात्मा गांधी नरेगा के जॉब कार्डधारी परिवारों को रोजगार मिल रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डीएफओ श्री दिनेश कुमार पटेल ने बताया कि लीलागर नदी किनारे मनरेगा एवं विभागीय मद की राशि से पौधरोपण स्वीकृत किया गया है। लीलागर नदी से लगे हुए 5.72 हेक्टेयर क्षेत्र में आंवला, आम, करंज, अर्जुन, नीम, हल्दू के 3 हजार 575 पौधे रोपे गए हैं। दो विभागों के अभिसरण से हरियाली जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जिले में वृक्षमाला नदीतट संरक्षण अभियान !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button