पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Punjab News भाषा विभाग द्वारा साहित्यिक कार्यशाला का आयोजन

रिपोर्टर कुलभूषण वर्मा फतेहगढ़ साहिब पंजाब

भाषा विभाग, पंजाब द्वारा जिला सिख एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में एक साहित्यिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि संत सिंह सोहल ने की। उन्होंने पिंगल और अरूज़ के तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तृत साहित्यिक जानकारी दर्शकों के साथ साझा की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. अचरू सिंह ने भाग लिया। उन्होंने अंग्रेजी और पंजाबी संदर्भों के साथ कविता की बारीकियों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने काव्य रचना की प्रक्रिया को अनेक उदाहरणों से समझाया। इस अवसर पर श्री जगजीत सिंह अनुसंधान अधिकारी ने आए हुए कवियों, लेखकों, दर्शकों और मेहमानों को धन्यवाद दिया और विभाग की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम में रणजीत सिंह रागी, बलतेज़ बठिंडा, इकबाल झल्ला यार, मेहर सिंह राईयेवाल, राम सिंह अलबेला, बीरपाल सिंह अलबेला, राज सिंह बधौछी, सुरिंदर कौर बाडा गुरबचन सिंह बिरदी और उपकार सिंह दयालपुरी ने भाग लिया। समारोह में संस्था के शिक्षक हरजीत सिंह, परविंदर सिंह और ईटीटी के सभी विद्यार्थी भी शामिल हुए। इस मौके पर जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरभजन सिंह मेहमी, डाइट लेक्चरर अमृतपाल सिंह सोही भी शामिल हुए। इस अवसर पर विभाग द्वारा वुलाऐ गऐ व्यक्तियो को पुस्तकों का सेट देकर सम्मानित किया गया तथा विभाग द्वारा विभागीय पुस्तकों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button