ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ने किया प्रकाशित खबर का खंडन

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

मण्डला  कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शारदा सिंह ठाकुर ने अपने संबंध में प्रकाशित एक समाचार का खंडन करते हुए कहा है कि समाचार पत्र में प्रकाशित खबर दिनांक 23 जून 2023 अनुसार अजीत पटेल ब्यूरो चीफ दैनिक जगसंवाद द्वारा अन्य योजना संबंधी दिनांक 21 जुलाई 2023 को मुझसे जानकारी चाही गई, जिस संबंध में मेरे द्वारा स्पष्ट रूप से बोला गया कि अन्य विभाग के विषय में मुझे किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। इस स्थिति को लेकर अजीत पटेल द्वारा मुझसे अभद्रता की गई व किसी अन्य योजना की जानकारी न दिये जाने पर मेरे स्टेटमेंट का स्वरूप बदलकर मेरी याददाश्त खो जाने की खबर अखबार में निरंतर प्रकाशित की जा रही है, जो कि पूर्णतः गलत है। मुझे व्यक्तिगत एवं मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री ने कहा कि यदि अजीत पटेल, ब्यूरो चीफ दैनिक जग संवाद द्वारा इस प्रकार की खबर पुनः प्रकाशित की जाती है तो मेरे द्वारा उनके इस व्यवहार को लेकर पुलिस संरक्षण की शरण ली जायेगी।

ग्राम पंचायत भलवारा में विकास पर्व आयोजित

मण्डला .सीईओ जनपद निवास ने बताया कि विकास पर्व के तहत् जनपद पंचायत निवास के अतंर्गत ग्राम पंचायत भलवारा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, अध्यक्ष जनपद पंचायत निवास मंजू कुलस्ते, घनश्याम सूर्यवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत निवास द्वारा स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन एवं पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button