ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News रतलाम,अवैध कमाई की मिठाई का स्वाद खट्टा हुआ तो व्यापारियों की खेर नही।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

ज़िले की भोली भाली आम जनता की सेहद से खिलवाड़ कर कमाई करने वाले के साथ न्यायीक कार्यवाही की जवेगी। त्यौहार की मिठाई का टेस्ट कहीं खटाई में ना पड़ जाए, इसके आधार पर आज जिला प्रशासन रतलाम एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने चांदनी चौक स्थित मावा दुकानों का औचक निरीक्षण कर सैंपल कलेक्शन किया है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन और खाद्य विभाग ने मिलावट और नकली मावे की खपत पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की है। गौरतलब है कि रतलाम से प्रतिदिन करीब 12 से 15 क्विंटल मावा गुजरात और अन्य शहरों में सप्लाई किया जाता है। त्योहारी सीजन में मावे की मांग बढ़ने पर मिलावट और गुणवत्ता विहीन मावा खपाने की आशंका बनी रहती है। जिसे लेकर आज प्रशासन ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों से मावे के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए सेंट्रल लैब भेजा है।खाद्य विभाग और प्रशासन की कार्रवाई:आधा दर्जन मावा दुकानों से लिए मावे के सैंपल, त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन की कार्रवाई।
दरअसल खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोकथाम के लिए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश टीएल बैठक में दिए थे। आगामी समय में रक्षाबंधन एवं गणेश चतुर्थी के त्यौहार पर मिठाइयों में उपयोग किए जाने वाले मावे में मिलावट की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने आज खाद्य एवं औषधि विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चांदनी चौक स्थित मावा दुकानों का निरीक्षण किया है। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मावे की गुणवत्ता भी चेक की और जांच के लिए आधा दर्जन दुकानों से सैंपल भी एकत्रित किए हैं। वहीं, कार्रवाई के दौरान लिए गए सैंपल भोपाल स्थित सेंट्रल भेजे जाएंगे जहां से रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button