Madhya Pradesh News आखिर ऐसा क्या गुनाह किया। महाकाल के भक्तों को मिल रही है, थप्पड़ों की सजा।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
उज्जैन सोशल मीडिया पर महाकाल सवारी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाया जा रहा है सवारी के साथ चलने वाले पुजारी, पुलिसकर्मी एवं व्यवस्था के लिए रखे गए अन्य लोगों द्वारा महाकाल के भक्तों को किस तरह मारपीट कर जलील किया जा रहा है।. जिसकी निंदा करना बहुत ही जरूरी है. एक और तो आधे से ज्यादा लोगों को सवारी के दर्शन वैसे ही नहीं हो पाते हैं. घंटों सवारी के इंतजार में खड़े होने के बावजूद आधे से ज्यादा लोगों को ऊंचे ऊंचे बेरीकेट होने के कारण महाकाल बाबा के दर्शन नहीं हो पाते हैं।. वही सवारी के आस-पास ढेर सारे पुजारी, व्यवस्था कर्मी, पुलिसकर्मियों ने पूरी सवारी को एक तरह से बलात कब्जा करके निकालने का नियम सा बना दिया है. । आखिर किस बात की सजा महाकाल बाबा के भक्तों को मिल रही है. लोगों की मांग है कि एक तो सवारी का स्वरूप बदला जाए. दूसरा सवारी के घेरे में आसपास सिर्फ एक पुजारी के अलावा ना ही कोई सुरक्षाकर्मी ना ही कोई पुलिसकर्मी हो। वही उस घेरे के अंदर किसी दूसरे व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जाए जिससे सभी लोगों को महाकाल के आराम से दर्शन हो जाएंगे। बाबा महाकाल शासन प्रशासन को सद्बुद्धि दे. बाबा सब देख रहे है। अगर यह व्यवस्था नहीं सुधरती है तो दुनिया के सामने उज्जैन की यह व्यवस्था उज्जैन के नाम पर नीचा दिखाएगी। भला यह कहां तक सही है भगत आते हैं दर्शन के लिए और खाते हैं धक्के और झापट। यह तो भक्तों की श्रद्धा और विश्वास के साथ बहुत बुरा हो रहा है। अब यहां की व्यवस्था भगवान महाकाल ही जाने कैसी होगी।

Subscribe to my channel