ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कलेक्टर श्री अग्रवाल रात में ही पुलिस अधीक्षक श्री सिंह के साथ पौड़ी गांव पहुँचे

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश

कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया कल शाम तेंदूखेड़ा में तारादेही के पास पौड़ी जलाशय से लीकेज की खबर मिली थी, जिस पर तत्काल प्रभाव से एस.डी.एम., थाना प्रभारी और कार्यपालन यंत्री जल संसाधन वहां पर गए क्योंकि पानी के रिसाव को रोका जाना संभव नहीं था, उसका आकलन किया गया सबसे पहले वहां के आस-पास के गांव जो डूब क्षेत्र में आ सकते थे, उनको एसडीआरएफ, पुलिस और रेवेन्यू की टीम के माध्यम से रात में ही खाली करा दिया गया था। उन्होंने बताया जलाशय प्रातः लगभग 5 बजे टूटा था, जिसमें किसी भी प्रकार से पशुधन एवं जनहानि नहीं हुई है, खेतों में फसलों का कुछ नुकसान हुआ है और कुछ मकानों में पानी भरा है जिसका सर्वे कराया जा रहा है, जिसमें आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधानों के अनुसार उसका मुआवजा भी दिया जायेगा। उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग एवं विद्युत विभाग की टीम वहीं पर है। लोगों को अनाज वितरित किया गया है और जब तक लोग स्वयं खाना नहीं बना पा रहे हैं, उन्हें पका हुआ खाना भी दिया जा रहा है। कलेक्टर मयंक अग्रवाल रात में ही पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे, जयजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। इस संबंध में एसडीएम अविनाश रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही वह गांव पर पहुंचे, गांव खाली करा लिया गया था, जलाशय का रिसाव बढ़ता गया। उन्होंने बताया मकानों एवं फसलों का सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है, प्रभावित परिवारों को भोजन दिया जा रहा है और इन परिवारों को राशन भी मुहैया कराया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button