Madhya Pradesh News समाजवादी पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत पलेरा से खुमान गंज की पक्की सड़क को सरकार ने दी मंजूरी
सपा के जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रामकुमार यादव की मेहनत रंग लाई पलेरा से खुमानगंज की रोड हुई स्वीकृत

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में राष्ट्रपति महोदय के नाम पलेरा तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा था। जिसमें मांग की गई थी। आजादी के 75 साल से ग्राम खुमान गंज से पलेरा की सड़क की स्थिति बहुत खराब है। सड़कों पर गड्ढे एवं आवागमन मैं गांव वालों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने मजबूती के साथ अपनी मांग रखी। सरकार को मजबूर होकर पलेरा से खुमान गंज सड़क को दी मंजूरी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। सरकार में विवश होकर हमारी मांगें मान ली हैं। इसी प्रकार समाजवादी पार्टी आम जनता से जुड़ी हुई मांगों को लगातार मजबूती के साथ सरकार तक पहुंचती रहेगी। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला सचिव बबलू ऑफ विनोद यादव, गोविंदास पाल, नीतीश रजक, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव, मनोहर लाल अहिरवार, रविंद्र सिंह सेंगर,आदि अनेक सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।


Subscribe to my channel