ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News नईगढ़ी पुलिस ने ताबड तोड कार्यवाही करते हुए पिस्टल एवं बका लहराने वाले तथा अबैध गांजा विक्री करने वाले आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही कर पहुंचाया सलाखों के पीछे

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक रीवा श्री विवेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध एवं आरोपियो के धर पकड अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेकलाल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मऊगंज श्री नवीन दुवे के निर्देशन मे थाना प्रभारी नईगढ़ी जगदीश सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत मे हमराह स्टाफ के द्वारा पिस्टल एवं बका लहराने वाले तथा अबैध गांजा विक्री करने वाले आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पहुचाया सलाखों के पीछे।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 24.07.23 को दौरान देहात भ्रमण सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरीसेगराने मे नन्दलाल साकेत पिता भगवानदीन साकेत अबैध रुप से गांजा विक्री कर रहा है कि तथा ग्राम हडिया तिराहा मे दो ब्यक्ति पिस्टल एवं वका लहरा कर लोगो को डरा धमका रहे कि सूचना पर दोनो जगहों पर रेड कार्यवाही की गई तो आरोपी नन्दलाल साकेत पिता भगवानदीन साकेत उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम देवरी सेंगरान कब्जे से कुल आधा किलो मादक पदार्थ गांजा समक्ष गवाहानो के जप्त कर धारा एन. डी. पी. एस.एक्ट के तहत बैधानिक कार्यवाही की गई तथा ग्राम हंडिया चौराहा पहुंचकर आरोपी आयुष्मान दूबे उर्फ मोहित दूबे पिता राजेश दूबे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम हडिया के कब्जे से 01नग देशी पिस्टल 01 नग जिन्दा कारतूश जप्त किया गया एवं आरोपी भैया उर्फ नवीन कुमार उपाध्याय पिता राजबहोर उपाध्याय उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सोनवर्षा के कब्जे से एक नग बका (चाकू) समक्ष गवाहान जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत बैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
*जप्त मसरुका*
1- आरोपी से बेचते पाये जाने पर आधा किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 6000 रुपए।
2- एक अदद देशी पिस्टल एक जिन्दा कारतूश कीमती 50,000 रुपए।
3- एक नग लोहे का चाकू कीमती 500 रु जप्त किया गया।
*नाम पता आरोपी*
01 नन्दलाल साकेत पिता भगवानदीन साकेत उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम देवरी सेंगरान थाना नईगढी जिला रीवा (म,प्र.)
02. आयुष्मान दूबे उर्फ मोहित दूबे पिता राजेश दूबे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम हडिया थाना नईगढी जिला रीवा (म.प्र.)
03. भैया उर्फ नवीन कुमार उपाध्याय पिता राजबहोर उपाध्याय उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सोनवर्षा थाना नईगढी जिला रीवा (म.प्र.)
*सराहनीय भूमिका* उप निरी. जगदीश ठाकुर हमराह उप निरीक्षक उपेन्द्र नाथ तिवारी,सहा उपनिरीक्षक नंदकुमार सिंह,सउनि माने खांन ,सउनि नरेन्द्र चतुर्वेदी आर. सुजीत शर्मा आर. रावेन्द्र कुशवाहा आर. प्रदीप यादव आर. मनीष पाण्डेय,आर संतोष मीणा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button