ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News आदिवासी स्वाभिमान यात्रा मंडला पहुँची

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

मण्डला  युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू तेकाम एवं आदिवासी कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती चंद्रा सरवटे द्वारा सीधी जिले से झाबुआ तक निकली आदिवासी स्वभिमान यात्रा का मंडला आगमन हुआ l आदिवासी स्वाभिमान यात्रा मंडला पहुंचने पर पूरे जिले से आये कांग्रेसियों ने यात्रा का गर्मजोशी से जगह जगह स्वागत किया वृंदावन लॉन में सामाजिक परिचर्चा आयोजित हुई जिसमें जिले भर से आये समाज के लोगों ने डॉ. विक्रांत एवं रामू तेकाम से संवाद किया इसके पश्चात बिंझिया चौराहा से मशाल आक्रोश रैली निकाली गई जिसका समापन अम्बेडकर चौक में हुआ l युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने भाजपा सरकार की आदिवासी वर्ग के प्रति सरकार द्वारा अपनायी जा रही दमनकारी नीति पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडे-अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, हर जगह सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं और दबंगो के द्वारा आदिवासियों पर अत्याचार किया जा रहा है आदिवासियों को जागृत करने के लिए आदिवासी स्वाभिमान यात्रा की आवश्यकता पड़ी अब हम सब आदिवासी मिलकर भाजपा सरकार को जवाब देंगे l आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू तेकाम ने कहा कि आदिवासियों के लिए जो भाजपा के अंदर नफरत है इसका मुहतोड़ जवाब आदिवासी समाज देगा l आदिवासी स्वाभिमान यात्रा भाजपा की नफरत के खिलाफ मोहब्बत का पैगाम लेकर निकली है हम नफरत नहीं मोहब्बत देना चाहते हैं

कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश एवं देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं भाजपा सरकार में आदिवासी समाज पर जो अत्याचार हो रहे हैं उसका गली-गली, गाँव-गाँव विरोध करेंगे और आदिवासीयों को एक करेंगे l नर्मदा पूजन- मशाल रैली के बाद नर्मदा पूजन किया गया इसके बाद स्वाभिमान यात्रा बम्हनी जहरमउ के लिए रवाना हुई जहां पर सामाजिक परिचर्चा के साथ भोजन एवं रात्रि विश्राम हुआ l कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर आदिवासियों पर हो रहे उत्पीड़न का जिम्मेदार बताया और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, पूरे कार्यक्रमों में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने मिला l इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी, विधायक नारायण सिंह पट्टा, विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जैन, विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंगौर, संगठन मंत्री सुकीर्ति भूषण जैन, गुलाब उईके, रणजीत सिंह उईके, कोविद सिंह ठाकुर,राजेंद्र राजपूत, चैनसिंह वरकड़े,अमित शुक्ला, अमित पांडे,संतोष मिश्रा,राधेशाह मरावी, हनी बर्वे, मोहित उइके, प्रणय भंडारी,संतोष उईके, इंद्रजीत भंडारी, सौरभ साहू,संजू अहिरवार, पियूष खण्डेलवाल, संदीप मरकाम, शिवम ठाकुर, शिवम गुप्ता, शीतल खण्डेलवाल, प्रशांत साईं, आकाश पटेल,राहुल श्रीवास, मुश्ताक कुरैशी,कुलदीप कछवाहा, विवेक दुबे, ईशु बंशकार, राजा पटेल, प्रबल सिंगौर, भागसिंह तेकाम, यश यादव,अभय साहू, गोल्डी कसार, मयूर चौधरी,अमन कछवाहा, अमन लाहौरिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुन जंघेला, सुमन श्रीवास, आशा मर्सकोले, सुलक्षणा मर्सकोले,रेशमा अल्वी, रोहणी स्वरूप सहित सैंकड़ो की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button