ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मोहगाँव में मनरेगा मेट वर्कर्स युनियन का बैठक

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

मण्डला  जिले के जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सभी मनरेगा मेटों का बैठक मनरेगा मेट वर्कर्स युनियन ब्लाक अध्यक्ष बसंत छुरे के अगुआई में विशेष रूप से आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं निर्णय लिया गया है। कि जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत सभी 38 ग्राम पंचायतों के कार्यरत मनरेगा मेटों की सूची संधारित, क्षेत्रीय सेक्टर प्रभारी, मनरेगा मेट वर्कर्स युनियन की आर्थिक, ब्लाक और जिला स्तरीय सहित राज्य स्तरीय बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित, आज 26 जुलाई को जिला स्तरीय बैठक मंडला शामिल होने सहित अन्य विषयों पर बैठक के दौरान चर्चा कर सहमति प्रदान किये। बैठक के दौरान ब्लाक मनरेगा मेट वर्कर्स युनियन मोहगाँव अध्यक्ष बसंत छुरे, श्याम झारिया, दुर्गा झारिया, पंचू लाल मरकाम, तीरथ यादव, राजेश सिंह धुर्वे, विमला बैरागी, ब्रजवती सहित सभी ग्राम पंचायतों के महिला- पुरुष मेट अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button