ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जिला अस्पताल देवास में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत हुई चिकित्सकीय जांच एवं उपचार

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

देवास  जिला अस्पताल देवास सहित सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतगर्तत स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच और चिन्हांकित हाईरिस्क महिलाओं का उपचार किया गया। इस दौरान जानकारी दी गई कि गर्भवती महिलाए समय पर स्वास्थ्य केन्द्र जाकर पंजीयन करवाये, आवश्यक टीके और प्रसव पूर्व सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांच करवाये और शासकीय अस्पताल में सुरक्षित प्रसव करवाये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि भारत शासन के निर्देशानुसार जिले की शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जा रहा है। शासन के नवीन दिशा-निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह की 9 और 25 तारीख को जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर ई-प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (ई-पी.एम.एस.एम.ए.) आयोजित किया जा रहा है। 09 तथा 25 तारीख को आयोजित किये जाने वाले पीएमएसएमए क्लीनिक में आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं की शारीरिक परीक्षण वजन ऊंचाई. बी.पी.,एम.यू.ए.सी. का माप, बी.एम.आई. मेडिकल और आब्सटेट्रिक हिस्ट्री के बारे में जानकारी तथा पर एब्डोमेन जांच, प्रयोगशाला परीक्षण, गर्भवती महिलाओं में सिवियर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, जीडीएम/मधुमेह, सिफिलिस पॉजिटिव, हाईपोथायराइड, क्षय रोग से संबंधित जटिलता का पता लगाने के लिये सभी परीक्षण किये जायेगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button