ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अंडर दी मैंगो ट्री सोसायटी एवं एचसीएल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में छिंदवाड़ा जिले 220 किसानों को वितरित किए गए आम के पेड़!

 रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

अंडर दी मैंगो ट्री सोसाइटी के द्वारा जुन्नारदेव क्षेत्र में क्षेत्र देशी सतपुडी एवं कोथी मधुमक्खियों का पालन माध्यमवर्गी किसानों के द्वारा करवाया जा रहा है ! मधुमक्खी पालन का मुख्य उद्देश्य परागीकरण प्रक्रिया से फसलों के उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ मधुमक्खियों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु एक सतत प्रयास किया जा रहा हैं ! इसी तत्वावधान में एचसीएल फाउंडेशन एवं यूटीएमटी सोसायटी के संयुक्त प्रयास से जिला छिंदवाड़ा के 220 किसानों को आजीविका संवर्धन पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रत्येक किसानों को 5_5 आम के पेड़ वितरित किए गए हैं, कुल 1100 पेड़ों का वितरण और रोपण कार्य किया गया हैं! साथ ही पेड़ों को लगाने का तकनीकी प्रशिक्षण भी किसानों को प्रदान किया गया ! इस पर्यावरणीय परियोजना का संचालन संस्था की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सूजना कृष्णमूर्ति, प्रोग्राम लीडर धारा पटेल, धनासीरी चौहान, प्रोग्राम एसोसिएट – ओमप्रकाश पाठे, रेशमलाल डहेरिया, संजीव यदुवंशी, महेश यदुवंशी, करणराज भोपा, ईतमन, हरेशिंग एवं सभी ग्राम स्तर के मास्टर ट्रेनर एवं तकनीकी सहयोगियों की भूमिका से संचालित है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button