ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News  दुरंतो को नागपुर के बजाय छिंदवाड़ा से चलाई जाय गुरुजी प्रकाश टाटा ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

रेलवे को इनकम के साथ यात्रियों का समय रुपया दोनों बचेगा रोजगार के नए अवसर बनेंगे क्षेत्र के बेरोजगार लोग सीधे रोजगार से जुड़ेंगे

 रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

नागपुर महाराष्ट्र से चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन छिंदवाड़ा से चलाई जाए इस बात को ले आयुर्वेदाचार्य गुरुजी प्रकाश टाटा ने रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखा है आगे टाटा ने बताया कि उक्त ट्रेन के यहां पर चलने से जहां रेलवे को भारी इनकम होगी वहीं यात्रियों की जान माल की सुरक्षा के साथ व्यस्त में बर्बाद होने वाला रुपया और कीमती समय बचेगा साथ ही इस ट्रेन के यहां से चलने से रोजगार के नए अवसर बनेंगे एवं क्षेत्र के बेरोजगार लोग सीधे रोजगार से जुड़ जाएंगे सनद रहे की सुपरफास्ट ट्रेन दूरंतो प्रतिदिन रात्रि में 8:40 मिनट बाद रेलवे जंक्शन नागपुर से छूटती है जो बिना कहीं रुके जीते दूसरे दिवस मुंबई (बी.टी.) में प्रातः 8:00 बजे पहुंचती है

नागपुर की जगह छिंदवाड़ा से छूटे
उक्त ट्रेन दूरंतो प्रतिदिन रात्रि में 8:40 मिनट पर छुट्टी है इसके पूर्व उक्त ट्रेन नागपुर जंक्शन में घंटों खड़ी रहती है उक्त ट्रेन यदि छिंदवाड़ा जंक्शन से चलती है तो यहां के ट्रैक पर खड़ी हो सकती है एवं फिर रेलवे जो समय निर्धारित करता है उस समय पर इस छिंदवाड़ा जंक्शन से छूट नागपुर एवं अंत में मुंबई (बी.टी.)पहुंच जाएगी

रेलवे को भी होगी भारी इनकम
यदि उक्त ट्रेन यहां से छुट्ती है तो रेलवे को भी भारी इनकम होगी वही जो यहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग नागपुर जाते हैं वहां जाने से बच जाएंगे इससे जहां उनकी जान माल की सुरक्षा हो जाएगी वहीं व्यर्थ में बर्बाद समय और जो धन होता है वह भी बचेगा एवं नागपुर जाने से बच जाएंगे और छिंदवाड़ा जंक्शन में जो ट्रेन में बैठेंगे तो सीधे दूसरे दिवस मुंबई (बी.टी.) में ही उतरेंगे एवं नागपुर जाने से बच जाएंगे

रोजगार के बनेंगे अवसर
इस ट्रेन के नागपुर महाराष्ट्र जंक्शन से चलने के बजाय अभी छिंदवाड़ा जंक्शन से चलती है तो क्षेत्र के बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे एवं क्षेत्र के जो बेरोजगार हैं वे सीधे अपने पसंदीदा रोजगार से जुड़ जाएंगे एवं नंबर 1 में रोजगार कर नंबर 1 में अपने परिवार का भरण पोषण करेंगे

गुरुजी ने पत्र लिखा रेल मंत्री को
अंत में आयुर्वेद आचार्य गुरु जी प्रकाश टाटा ने बताया कि रेल विभाग यदि ऐसा करता है तो छिंदवाड़ा को जहां बल मिलेगा वहीं खाली पड़े रेलवे ट्रैक का उपयोग होगा साथ ही प्रतिदिन मुंबई की यात्रा करने वाले लोग नागपुर जाने से बचेंगे इससे ना उनका व्यर्थ में समय एवं रुपया भी बर्बाद नहीं होगा छोटे बड़े रोजगार के अवसर बनेंगे लोग रोजगार से जुड़ अपने परिवार का भरण पोषण करने लगेंगे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button