खेलब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News बूथ स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मिलेगा मौक़ा- रामलाल शर्मा

बूथ स्थरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक शर्मा ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू  ग्रामीण युवा कल्याण संस्था द्वारा आयोजित बूथ स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान आज चौमूँ शहर के वार्ड 2, 6, 8, 30, और 44 के बूथों के मध्य हुआ। मेचों का आयोजन वीर हनुमान जी के रास्ते स्थित खेल मेदान पर किया गया। युवा खिलाड़ियों ने नगर मण्डल अध्यक्ष गजानंद कुमावत के नेतृत्व में 51 फिट का साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया। मैच का शुभारंभ विधायक रामलाल शर्मा द्वारा मैच का प्रथम ओवर खेलकर किया। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों विधायक रामलाल शर्मा ने मुलाक़ात कर परिचय करवाया गया। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि बूथ स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता से क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौक़ा मिलेगा। ग़ौरतलब है कि बूथ स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन विधानसभा क्षेत्र चौमूं के सभी 226 बूथों पर किया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत के बूथ की टीम भाग ले रही हैं।सभी ग्राम पंचायतों और वार्डों के मैच होने के उपरांत क्वार्टर फ़ाइनल और फ़ाइनल मुक़ाबले खेले जाएंगे। इस मौक़े पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, पार्षद बाबूलाल यादव, बाबूलाल बिस्नालिया, महामंत्री महेश शेरावत, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र बंजारा, मुकुल अग्रवाल, संदीप कुमावत, हनुमान यादव, महेंद्र यादव, तुसार शर्मा, मदन यादव, सुखाराम शेरावत सहित युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button