IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News आज समाजवादी पार्टी ने बल्देवगढ़ तहसील प्रांगण में 12 सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल महोदय के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन_  

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ : समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम तहसीलदार बल्देवगढ़ को सौंपा ज्ञापन । जिसमें समाजवादी पार्टी की मांगे इस प्रकार हैं। संपूर्ण मध्यप्रदेश में बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाए। नगर पंचायत पलेरा में गौशाला का निर्माण कराया जाए। संपूर्ण मध्यप्रदेश में जातिगत जनगणना कराई जाए। नगर पंचायत पलेरा में बस स्टैंड का निर्माण कराया जाए। नगर पंचायत बल्देवगढ़ में शासकीय महाविद्यालय खोला जाए। ग्राम पंचायत भेलसी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पशु अस्पताल का निर्माण कराया जाए। नेताजी मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाए। टीकमगढ़ जिले में एक उद्योग केंद्र स्थापित किया जाए। शासकीय विभागों में लगे अतिथि कर्मचारियों को परमानेंट किया जाए। शासकीय महाविद्यालय पलेरा में पोस्टग्रेजुएट की कक्षाएं से संचालित कराई जाए। ग्राम पंचायत टपरिया चौहान के ग्राम खुमान गंज में राशन वितरण में हो रही धांधली एवं मनरेगा की मजदूरी में हो रही भ्रष्टाचारी की उचित जांच कराई जाओ दोषियों को सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाए। ग्राम सेपुरा के निवासी रजनी पाल पति अखिलेश पाल मामले की उचित जांच कराई जाए। एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी है यदि 15 दिवस के अंदर हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं। तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे जिसकी जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव, आशीष यादव जिला उपाध्यक्ष, अनिल यादव जिला सचिव, महेंद्र यादव, सुभाष यादव, सोनू यादव, संजय यादव, अखंड यादव, अनुराग यादव, अखिलेश पाल, गोविंदास पाल, राहुल यादव, राघवेंद्र यादव, राकेश यादव, कृष्णा यादव, साहिल यादव आदि अनेक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button