उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News एनएचआई एवम ज़िला प्रशासन की उपेक्षा के कारण हो रही हैं दुर्घटनाएं

रिपोर्टर नवीन कुमार जायसवाल गाजीपुर उत्तर प्रदेश

गाजीपुर जनपद के सैदपुर तहसील अन्तर्गत रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के देवकली गांव का है जहां वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित देवकली प्राइवेट बस स्टैंड के पास सर्विस रोड नही बनाया गया और न ही कोई बाईपास ही बनाया गया बल्कि पूर्व में ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई पक्की नाली भी तोड़कर हटा दी गई बताते चलें की सैदपुर तहसील से बारह किलोमीटर पूरब और नंदगंज से आठ किलोमीटर पश्चिम नेशनल हाईवे पर यह गांव स्थित है जो अपनी ऐतिहासिक धरोहर को संजोकर एक विकास की लालसा लेकर अनवरत प्रयास कर रहा है मेरे भी कभी अच्छे दिन दिन आयेगे ऐसी उम्मीद पर यहां का ज़िला प्रशासन तथा एनएचआई दोनों अनदेखी कर रहा है जिससे आज़ तक उक्त स्थान पर सर्विस रोड बाईपास और नाली निर्माण कार्य नहीं कराया गया इसके सम्बन्ध में कई बार ज़िला प्रशासन तथा एनएचआई से उक्त कार्य कराने की मांग की गई थी कार्य नही होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती जिसमें कितनो की जीवन लीला समाप्त हो गई ,पुनः स्थानीय ग्राम पंचायत वासी , व्यापारी एवम प्रबुध्जन ने देवकली हाइवे पर सर्विस रोड , अंडरपास तथा नाली निर्माण की मांग ज़िला प्रशासन तथा एनएचआई दोनों से कर रहा है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button